कब लगेगा अडानी की मुश्किलों पर ब्रेक, अब भाई विनोद अडानी को लेकर फोर्ब्स ने किया बड़ा खुलासा

Updated on 20-02-2023 06:59 PM

नई दिल्ली: अडानी समूह (Adani Group) से चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही है। शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग की निगेटिव रिपोर्ट के कारण अडानी समूह को बड़ा झटका लगा है।कंपनी के शेयरों में भारी बिकवाली हावी हो गई है। खुद गौतम अडानी का नेटवर्थ जो जनवरी के शुरूआत में 127 अरब डॉलर था, गिरकर 50 अरब डॉलर से भी नीचे खिसक गया है। अडानी की मुश्किलें मानों थमने का नाम नहीं ले रही है। अब दिग्गज बिजनस मैगजीन फोर्ब्स (Forbes) ने गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी (Vinod Adani) को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

गौतम अडानी के लिए मुश्किलें

गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी उनके काफी करीबी है। अब फोर्ब्स ने विनोद अडानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फोर्ब्स ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा करते गपए लिखा कि विनोद अडानी ने सिंगापुर स्थित अपनी कंपनी के लिए एक रूसी बैंक से 240 करोड़ डॉलर का कर्ज लिया है। इस कर्ज के लिए उन्होंने गौतम अडानी की कंपनी के बेनामी स्टेक को गिरवी रखा। इतना ही नहीं उन्होंने इसकी जानकारी भारतीय बैंकों को भी नहीं दी गई। फोर्ब्स की रिपोर्ट में दावा किया गया कि प्रमोटर की हिस्सेदारी को बिना बैंकों को बताए गिरवी रखा है। इस रिपोर्ट को हिंडनबर्ग ने भी ट्वीट किया है।
आपको बता दें कि गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी प्रवासी भारतीय हैं। विनोद अडानी अडानी समूह से जुड़ी ऑफशोर कंपनियों की जिम्मेदारी संभालते हैं। वो सिंगापुर और जकार्ता में अडानी समूह के बिजनस को संभालते हैं। हिंडनबर्ग ने भी अपनी रिपोर्ट में विनोद अडानी पर सवाल उठाए। उनपर आरोप लगा कि वो कई फर्जी कंपनी चलाते हैं। हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह में हेराफेरी का आरोप लगया है। इस रिपोर्ट के बाद से सड़क से लर संसद तक खूब हंगामा हो रहा है। निवेशकों की चिंता बढ़ रही है। वहीं गौतम अडानी बार-बार ये दावा कर रहे हैं कि उनकी कंपनी का बैलेंस शीट मजबूत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.