दिल्ली में कब आएगी सर्दी? इन राज्यों में हो रहा है गुलाबी ठंड का अहसास

Updated on 08-11-2024 04:07 PM
 दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गुलाबी ठंड का इंतजार बेसब्री से है। लेकिन ठंड है कि आने का नाम ही नहीं ले रही है। दिन के वक्त गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं सुबह के वक्त स्मॉग और धुंध देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, करीब 15 नवंबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। दोपहर के समय गर्मी अभी और बढ़ेगी। आने वाले 4 दिन तक स्मॉग का असर रहेगा। स्मॉग भरे प्रदूषित माहौल में लोगों को गर्मी अधिक महसूस होती है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?


मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रह सकता है। सुबह और रात के समय स्मॉग रहेगी। इसके बाद 9 से 13 नवंबर के बीच अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री तक रह सकता है। 13 नवंबर को यह 16 डिग्री तक पहुंच सकता है। स्मॉग की चादर 11 नवंबर तक तनी रहेगी। 12 और 13 नवंबर को कोहरा रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग में न्यूनतम विजिबिलिटी 800 मीटर और पालम में 1000 मीटर तक रही।

यहां हो गया गुलाबी ठंड का आगाज


दिल्ली को छोड़कर उत्तर भारत के अन्य राज्यों में धीरे-धीरे ठंड आ रही है, कुछ राज्यों में तापमान गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 नवंबर के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड और बढ़ेगी। दिल्ली में अभी ठंड नहीं आई है। IMD ने आज अंडमान और निकोबार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना


केरल, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में आज से अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली और एनसीआर की वायु गुणवत्ता में कोई बड़ा सुधार नहीं होने की उम्मीद है और यह बहुत खराब श्रेणी में ही रहेगी। हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की-हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.