कब मिलेगी पीएम किसान की 14वीं किस्त की रकम? पैसा चाहिए तो जल्द निपटा लें ये 2 जरूरी काम

Updated on 02-05-2023 09:03 PM
नई दिल्ली : पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अब तक इस योजना की 13 किस्तें लाभार्थी किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है। अब जल्द ही योजना की 14वीं किस्त (14th installment) किसानों को मिलने वाली है। माना जा रहा है कि मई महीने में सरकार किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान (PM Kisan Yojana) का पैसा डाल सकती है। अगर आप योग्य किसान हैं और अभी तक योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो जल्द करा लें। PMKSNY में रजिस्टर्ड किसान भी ई-केवाईसी (PM Kisan e KYC) और भू-सत्यापन का काम करवा लें, जिससे आपको किस्त का पैसा मिल सके।

कब-कब भेजी जाती हैं किस्तें


पीएम किसाान योजना के तहत लाभार्थी किसानों को साल में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। इसे 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में दिया जाता है। पीएम किसान की ये किस्तें लाभार्थी किसानों के खातों में सीधे भेजी जाती हैं। ये किस्तें अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के महीने में भेजी जाती हैं।

ई-केवाईसी है जरूरी


अगर आप पीएम किसान की 14वीं किस्त पाना चाहते हैं, तो आपकी ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए। आपने अभी तक भी केवाईसी नहीं करवाई है, तो जल्द ही करा लें। किसान अपने पास के सीएससी सेंटर में जाकर या पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं।


भू-सत्यापन भी है अनिवार्य


पीएम किसान की 14वीं किस्त पाने के लिए भू-सत्यापन होना भी जरूरी है। अगर यह नहीं है, तो आपको पीएम किसान की किस्त नहीं मिल पाएगी। लाभार्थी किसान अपने पास के कृषि कार्यालय में जाकर भू-सत्यापन करा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.