जब-जब जुल्म होगा…जिहाद भी होगा, मौलाना के बयान पर प्रदर्शन

Updated on 30-11-2025 01:39 PM
भोपाल, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा के बयान को लेकर विरोध तेज हो गया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल रविवार को रोशनपुरा चौराहा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। संगठनों ने इसे देश और हिंदू समाज के खिलाफ दिया गया बयान बताते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बजरंग दल का कहना है कि मौलाना मदनी ने वंदे मातरम, देश और हिंदू धर्म के खिलाफ बयान दिए हैं। VHP प्रांत मंत्री जितेंद्र चौहान ने कहा कि मौलाना मदनी के बयान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिहाद जब तक चलेगा...जुल्म होगा तो बताएं कि कहां जुल्म हो रहा है।

उन्होंने कहा, आजादी से पहले देश का बटवारा हुआ, मुसलमानों ने पाकिस्तान मांगा दे दिया गया, अब उन्हें कौनसा पाकिस्तान चाहिए। लगातार वंदे मातरम्, सुप्रीम कोर्ट का विरोध कर ये लोग मुस्लिम युवाओं को बहकाकर जिहाद और गृह युद्ध की तैयारी कर रहे हैं।

वीएचपी ने कहा- राष्ट्रीय स्वाभिमान को आहत किया

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि मदनी जैसे लोग मुस्लिम युवाओं को ‘जुल्म, जन्नत और जिहाद’ जैसे नारों के नाम पर भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कट्टरपंथी तत्व देश की न्याय व्यवस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान को आहत करने की कोशिश कर रहे हैं।

बंसल ने कहा कि मुस्लिम समाज को भी समय रहते ऐसे कट्टरपंथी तत्वों से दूरी बनानी होगी। उनका आरोप है कि हलाल के नाम पर अवैध कमाई कर आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की कोशिश की जाती है, लेकिन अब ऐसा संभव नहीं होगा।

मदनी ने कहा था- जब-जब जुल्म होगा…जिहाद भी होगा

भोपाल में जमीयत उलेमा-ए-हिंद की गवर्निंग बॉडी की बैठक में शनिवार को मौलाना महमूद मदनी ने कहा था कि मौजूदा दौर में इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिशें बढ़ गई हैं। जिहाद जैसे मुकद्दस शब्द को आतंक और हिंसा से जोड़ना जानबूझकर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा- लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद जैसे शब्द मुसलमानों को बदनाम करने के लिए गढ़े गए हैं। इस्लाम में जिहाद का मतलब अन्याय और ज़ुल्म के खिलाफ संघर्ष है। जब-जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.