भारत में कहां से आता है सबसे ज्‍यादा सोना, खपत के मामले में कौन सा नंबर? पूरी ड‍िटेल

Updated on 11-05-2024 01:16 PM
नई दिल्‍ली: चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा बड़ा उपभोक्ता है। यह आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करता है। मजबूत घरेलू मांग रहने से देश में सोने का आयात वित्त वर्ष 2023-24 में 30 फीसदी बढ़कर 45.54 अरब डॉलर हो गया है। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिलती है। वित्त वर्ष 2022-23 में सोने का आयात 35 अरब डॉलर का रहा था। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का रुपये की विनिमय दर पर सीधा असर पड़ता है। कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि सोने का आयात महंगाई को बढ़ाता है। सोने के आयात का अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ सकता है।

भारत में कहां से आता है सबसे ज्‍यादा सोना?

वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल मार्च में कीमती धातु का आयात 53.56 फीसदी घटकर 1.53 अरब डॉलर रह गया। स्विट्जरलैंड सोने के आयात का सबसे बड़ा स्रोत है। इसकी हिस्सेदारी लगभग 40 फीसदी की है। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आयात में हिस्सेदारी 16 फीसदी और दक्षिण अफ्रीका की लगभग 10 फीसदी है।

देश के कुल आयात में सोने की हिस्सेदारी पांच फीसदी से अधिक रही है। फिलहाल सोने पर 15 फीसदी आयात शुल्क लगता है। सोने का आयात बढ़ने के बावजूद देश का व्यापार घाटा (आयात और निर्यात के बीच का अंतर) पिछले वित्त वर्ष में घटकर 240.18 अरब डॉलर रह गया। जबकि 2022-23 में यह व्यापार घाटा 265 अरब डॉलर था।

73,000 रुपये के ऊपर न‍िकल गए हैं रेट

पिछले कुछ समय में सोने की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। ये 73,000 रुपये प्रति दस ग्राम के ऊपर पहुंच गई हैं। अमेरिका में बेरोजगारी दावों के ताजा आंकड़ों से श्रम बाजार में सुस्ती के संकेत मिलने के बाद सोने में तेजी आई है। इससे यह विश्वास बढ़ा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस वर्ष ब्याज दर में कटौती शुरू कर सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.