ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में कहां टिकती है टीम इंडिया? देखिए क्या कहते हैं पुराने रिकॉर्ड

Updated on 23-11-2023 03:00 PM
विशाखापट्टनम: वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल की कड़वी यादों को भूलाकर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने उतरेगी। 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। युवा खिलाड़ियों से सजी टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरेगी। मैथ्यू वेड की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम में वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो ट्रेविस हेड के अलावा स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा जैसे बड़े नाम हैं।

टी20 में भारत का पलड़ा भारी

हेड टू हेड की बात करें तो टेस्ट और वनडे में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारतीय टीम पर भारी रहा है। लेकिन टी20 में कहानी अलग है। यहां भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पर हावी रही है। दोनों टीमों के बीच अभी तक 26 टी20 हुए हैं। इसमें भारत को 10 में जीत मिली है जबकि ऑस्ट्रेलिया 10 को अपने नाम कर पाया है। एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा। घरेलू मैदान की बात करें तो भारत यहां 6-4 से आगे है।
टी20 में हेड टू हेड
कुल मैच: 26
भारत जीता: 15
ऑस्ट्रेलिया जीता: 10
बेनतीजा: 01

भारत टी20 में नंबर एक

भारतीय टीम टी20 में दुनिया की नंबर एक टीम है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की रैंकिंग चौथी है। हालांकि युवा टीम इंडिया को वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 सीरीज में हार मिली थी। भारत ने पिछली दो टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। दोनों टीमों के बीच पहली बार 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। अगले साल टी20 वर्ल्ड कप भी है। ऐसे में इस सीरीज की अहमियत काफी ज्यादा बढ़ जाती है। भारत के युवा खिलाड़ियों के लिए यह वर्ल्ड कप का ट्रायल भी माना जा रहा है। यहां अच्छा प्रदर्शन उनके लिए आगे का रास्ता खोल सकता है।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मुकेश कुमार, वाशिंगटन सुंदर, अवेश खान, रुतुराज गायकवाड़, जितेश शर्मा।

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), सीन एबॉट, एडम ज़म्पा, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर संघा, केन रिचर्डसन, आरोन हार्डी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.