यूपी कांग्रेस की कार्यकारिणी कहां अटकी है? प्रियंका गांधी छोड़ेंगी प्रभारी पद और लड़ेंगी लोकसभा चुनाव!

Updated on 08-11-2023 01:17 PM
लखनऊ: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी संभाले अजय राय को ढाई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनके पास अपनी कार्यकारिणी नहीं है। दावा तो किया जा रहा था कि अक्टूबर तक कार्यकारिणी मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तब से यूपी कांग्रेस में ही भीतरखाने यह सवाल खूब उठ रहा है कि आखिर इस देरी की वजह क्या है? जानकारों की मानें तो इसकी बड़ी वजह यूपी प्रभारी की कुर्सी है। मौजूदा समय में प्रियंका गांधी वाड्रा इस कुर्सी पर काबिज हैं। हालांकि चर्चा है कि वह यह पद छोड़ देंगी और 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

ऐसे में नए प्रभारी की तैनाती की बात भी खूब चल रही है। माना जा रहा है कि प्रियंका के यहां से ही फाइल ऊपर अप्रूवल के लिए नहीं भेजी जा रही है। बीते दिनों अजय राय की कमिटी को लेकर प्रदेश सचिवों के साथ कुछ बैठकें भी हुई थीं, लेकिन इसके आगे बात नहीं बढ़ी। कुछ जगहों पर दावा किया जा रहा है कि कमिटी को अंतिम रूप देने में पांच राज्यों के चुनाव बाधक बने हुए हैं। एक बार वहां प्रचार का सिलसिला थमे तभी कार्यकारिणी को लेकर बातचीत आगे बढ़ेगी। ऐसे में फिलहाल कमिटी जारी होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। कम से कम पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद या नए प्रभारी की तैनाती तक तो इंतजार करना ही होगा।

सवा साल से ज्यादा वक्त हो गया प्रियंका को यूपी आए

प्रियंका को साल 2019 में कांग्रेस का यूपी प्रभारी बनाया गया था। उस दरम्यान उनकी उपस्थिति यूपी में ठीक-ठाक वक्त के लिए रहती थी। प्रियंका को जब यूपी की कमान दी गई थी, तब राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष थे। उन्होंने प्रियंका को यूपी प्रभारी बनाते वक्त ही सार्वजनिक तौर पर कहा था कि प्रियंका 2022 तक यूपी में रहेंगी। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद से ही प्रियंका की यूपी में मौजूदगी खत्म हो गई। यूपी कांग्रेस के दफ्तर आए उन्हें करीब सवा साल बीत गए हैं। ऐसे में प्रियंका के यूपी प्रभारी का चार्ज छोड़ने की संभावनाओं को और बल मिल रहा है। माना जा रहा है कि पांच राज्यों के चुनाव के बाद ही नए प्रदेश प्रभारी की तैनाती कर दी जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.