कौन-कौन-सी क्वॉलिफाइ करने वाली 20 टीमें, देखें पूरी लिस्ट

Updated on 01-12-2023 01:29 PM
विंडहोक: युगांडा वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाले 2024 पुरुष टी20 विश्व कप के लिए क्वॉलिफाइंग में नामीबिया के साथ शामिल हो गया है, जिससे यह पहली बार होगा कि वे आईसीसी सीनियर पुरुष विश्व कप टूर्नामेंट का हिस्सा बनेंगे। पुरुष टी20 विश्व कप क्वॉलिफायर के अफ्रीका चरण के आखिरी दौर के मैचों में युगांडा रवांडा को हराकर आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में भाग लेने वाला केवल पांचवां अफ्रीकी देश बनने में कामयाब रहा।

युगांडा की रवांडा पर 9 विकेट से जीत का मतलब है कि जिम्बाब्वे लगातार दूसरी बार वैश्विक टूर्नामेंट खेलने से चूक गया। क्वॉलिफायर में युगांडा ने अपने शुरुआती गेम में तंजानिया को आठ विकेट के आसान अंतर से हरा दिया। हालांकि, अगले मैच में, नामीबियाई तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर डेविड विसे के शानदार 4/17 ने उन्हें छह विकेट से हार के लिए मजबूर कर दिया। युगांडा ने टेस्ट खेल रहे जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराकर वापसी की।

अफ्रीका क्वॉलिफायर के क्षेत्रीय फाइनल में युगांडा ने रवांडा को हराकर शीर्ष दो में जगह सुनिश्चित की। युगांडा की यह छह मैच में पांचवीं जीत है। रवांडा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में सिर्फ 65 रन पर सिमट गई। युगांडा ने इसके जवाब में सिर्फ 8.1 ओर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। युगांडा इस तरह टी20 विश्व कप में खेलने वाला पांचवां अफ्रीकी देश बनेगा।

दूसरी तरफ अफ्रीका क्वॉलिफायर में प्रबल दावेदार के रूप में उतरा जिम्बाब्वे मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाने में नाकाम रहा। जिंबाब्वे 5 मैच में 3 जीत के साथ क्षेत्रीय फाइनल में अभी तीसरे स्थान पर चल रहा है। अफ्रीकी क्वॉलिफायर के बाद टी20 विश्व कप की 20 प्रतिभागी टीम तय हो गई हैं। टी20 विश्व कप अगले साल चार से 30 जून तक खेला जाएगा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीम सुपर आठ चरण में जगह बनाएंगी जिसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.