दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क और फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग के पास कौन-कौन सी कारें, देखें डिटेल

Updated on 02-12-2023 02:46 PM
अमीरियत... एक ऐसा शब्द, जिसको परिभाषित करने के कई तरीके हैं और इनमें एक परिभाषा ऐसी भी है कि अगर आपके पास ढेर सारी महंगी कारें होती हैं तो लोग कहते हैं कि देखो यह बड़ा अमीर बंदा है। हालांकि, बहुत से ऐसे लोग हैं, जो जिनके पास पैसे तो खूब हैं, लेकिन ने लग्जरी लाइफ और महंगी कारों से दूर रहते हैं। ऐसे लोगों में दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क भी हैं उनके पास ज्यादातर उनकी कंपनी टेस्ला की ही कारें हैं।

टॉप 10 बिजनेसमैन में शामिल मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के पास पगानी हुआयरा स्पोर्ट्स कार भी है, जिसकी कीमत 18 करोड़ रुपये से ज्यादा है। तो चलिए, आज हम आपको एलन मक्स और मार्क जुकरबर्ग की कारों के पूरे कलेक्शन के बारे में बताते हैं।

एलन मस्क के पास कौन-कौन सी कारें हैं?

दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक टेस्ला के मालिक एलन मस्क के पास ज्यादातर इलेक्ट्रिक कार ही है, जो कि उनकी कंपनी की ही है। इनमें टेस्ला साइबरट्रक के प्रोटोटाइप मॉडल के साथ ही मॉडल एस प्लेड, मॉडल एक्स और मॉडल 3 जैसी गाड़ियां हैं। एलन मस्क के पास जगुआर और फोर्ड की गाड़ियां भी हैं, जो कि फ्यूल बेस्ड हैं। माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स के साथ ही स्पेस एक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क पहले मैकलॉरेन और लोटस जैसी कंपनियों की भी महंगी कारें चढ़ते थे।

मार्क जुकरबर्ग को महंगी कारों से मोहब्बत

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसी दुनिया की मोस्ट पॉपुलर सोशल मीडिया साइट्स और चैटिंग ऐप की मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को महंगी कारों से प्यार है। उनकी लग्जरी कारों के कलेक्शन में सबसे महंगी है पगानी हुआयरा, जिसकी कीमत 18-19 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस कार की महज 100 यूनिट दुनियाभर में बिक्री के लिए उपलब्ध थी। इसके साथ ही मार्क के पास होंडा फिट, फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई, एक्यूरा टीएसएक्स और इनफिनिटी जी25 जैसी गाड़ियां भी हैं, जिन्हें वे ज्यादातर डेली यूज में लाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.