किस कंपनी ने बनाया है नया संसद भवन, कौन है आर्किटेक्ट और कितनी लगी लागत, जानिए सबकुछ

Updated on 25-05-2023 08:29 PM
नई दिल्ली : भारत का नया संसद भवन (New Parliament of India)। राजनीति, मीडिया और सोशल मीडिया तीनों जगह इस समय सबसे ज्यादा चर्चा इसी पर हो रही है। कारण है कि 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) नई संसद का उद्घाटन (Inauguration of New Parliament) करने वाले हैं। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर है। वहीं, विपक्ष की कई नाराजगियां हैं, जिन्हें लेकर वह इस उद्घाटन समारोह का विरोध कर रहा है। इन सब के बीच क्या आप जानते हैं कि नया संसद भवन किसने बनवाया? कंपनी का नाम क्या है? डिजाइन बनाने वाला आर्किटेक्चर कौन है? आज हम आपको इन सभी सवालों का जवाब देने वाले हैं।


किस कंपनी ने बनाया है नया संसद


नए संसद भवन का निर्माण एक देशी कंपनी ने किया है। यह देश के जाने-माने टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड (Tata Project Limited) है। संसद भवन (Sansad Bhavan) के निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया था। यह टेंडर टाटा प्रोजेक्ट ने ही जीता था। यह सेंट्रल विस्टा रिडेवलपमेंट स्कीम्स का एक हिस्सा है। इस टेंडर के लिए टाटा प्रोजेक्ट ने लार्सन एंड टुब्रो (Larsen and Toubro) को पछाड़ा था। टाटा प्रोजेक्ट ने 861.9 करोड़ रुपये में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की पेशकश की थी। इस समय टाटा प्रोजेक्ट के चेयरमैन डॉ प्रवीर सिन्हा और एमडी विनायक पाई हैं।

किसने तैयार किया डिजाइन?


नई संसद की डिजाइन गुजरात बेस्ड एक आर्किटेक्चर फर्म एचसीपी डिजाइंस ने तैयार की है। इस बिल्डिंग के मुख्य आर्किटेक्ट बिमल पटेल हैं। बिमल पटेल कई बड़ी इमारतों को डिजाइन कर चुके हैं। उन्हें साल 2019 में आर्किटेक्टर क्षेत्र में असाधारण काम के लिए पद्मश्री भी मिल चुका है। उन्होंने विश्वनाथ धाम काशी विश्वनाथ मंदिर, गुजरात हाईकोर्ट बिल्डिंग, आईआईएम अहमदाबाद कैंपस, टाटा सीजीपीएल टाउनशिप, साबरमती रिवरफ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट और पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी सहित कई बड़ी बिल्डिंग्स डिजाइन की हैं।

कितने रुपये में बना नया संसद भवन

नए संसद भवन का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट ने 862 करोड़ रुपये में किया है। नए संसद भवन में 888 सदस्य लोकसभा में बैठ सकते हैं। वहीं, राज्यसभा में 384 सदस्य बैठ सकते हैं। नया संसद भवन रिकॉर्ड टाइम में बनकर तैयार हुआ है। पीएम मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को इसकी आधारशिला रखी थी। नया संसद भवन तिकोने आकार की चार मंजिला बिल्डिंग है। पूरा कैंपस 64,500 वर्ग मीटर का है। यहां तीन मुख्य गेट- ज्ञान द्वारा, शक्ति द्वार और कर्मा द्वार हैं। मौजूदा संसद भवन की बात करें, तो यह साल 1927 में बनकर तैयार हुआ था। इसे अब करीब 100 साल होने जा रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.