दीपिका पादुकोण किस कंपनी की मालकिन, अचानक क्‍यों सुर्खियों में आई?

Updated on 27-11-2025 01:50 PM
नई दिल्‍ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण स्किनकेयर ब्रांड 82°E की पैरेंट कंपनी डीपीकेए यूनिवर्सल कंज्‍यूमर वेंचर्स ( DPKA Universal Consumer Ventures Pvt. Ltd.) की मालकिन हैं। यह कंपनी अचानक सुर्खियों में आई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अपने घाटे को इसने लगभग 47% तक कम कर लिया है। कंपनी का घाटा कम होकर 12.7 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2023-24 में यह 23.4 करोड़ रुपये था। यह जानकारी मनीकंट्रोल ने कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) की फाइलिंग का हवाला देते हुए दी है। कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के प्रयासों के तहत लागत में कटौती की है। लेकिन, इस दौरान उसका रेवेन्‍यू भी 30% गिरकर 14.7 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 में डीपीकेए यूनिवर्सल कंज्‍यूमर वेंचर्स का घाटा पिछले साल के 23.4 करोड़ रुपये से घटकर 12.7 करोड़ रुपये हो गया है। यह लगभग 47% की कमी दर्शाता है। यह जानकारी कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) के आंकड़ों से सामने आई है। वहीं, वित्तीय वर्ष 2023-24 में कंपनी का घाटा 23.4 करोड़ रुपये था।

रेवेन्‍यू में भी ग‍िरावट

इस दौरान दीपिका पादुकोण के स्किनकेयर ब्रांड 82°E का रेवेन्‍यू भी 30% गिर गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कंपनी का रेवेन्‍यू ₹14.7 करोड़ रहा, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में यह 21.2 करोड़ रुपये था। कंपनी अपनी बिक्री बढ़ाने और मुनाफे में लौटने के लिए लागत में कटौती कर रही है।एमसीए के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी का कुल खर्च भी वित्तीय वर्ष 2024-25 में घटकर 25.9 करोड़ रुपये रह गया है, जो पिछले साल 47.1 करोड़ रुपये था। हालांकि, यह अभी भी कंपनी की आय से काफी अधिक है, जिसके कारण कंपनी को घाटा हो रहा है।
खास तौर पर 82°E ने मार्केटिंग खर्चों में भारी कटौती की है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में यह खर्च घटकर 4.4 करोड़ रुपये रह गया है। जबकि पिछले साल यह 20 करोड़ रुपये था। इससे पता चलता है कि कंपनी ने ग्राहक अधिग्रहण पर अपना जोर कम कर दिया है, क्योंकि वित्त वर्ष 2023-24 में किए गए प्रयासों से उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले।

क‍िन ब्रांडों से टक्‍कर?

82°E कई डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (DTC) ब्रांडों के साथ-साथ Estée Lauder और L’Occitane जैसे प्रीमियम ब्रांडों से भी प्रतिस्पर्धा कर रहा है। डीटीसी ब्रांडों में Foxtale, mCaffeine और Plum शामिल हैं। कंपनी अपनी ब्रांड एंबेसडर दीपिका पादुकोण की लोकप्रियता और सोशल मीडिया फॉलोइंग का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। दीपिका पादुकोण खुद इन उत्पादों का प्रचार करती हैं। इनकी कीमत 2,500 रुपये से 4,000 रुपये तक है। इसके अलावा, कंपनी नायका और कैटरीना कैफ के मेकअप ब्रांड के ब्‍यूटी जैसी अन्य खिलाड़ियों से भी मुकाबला कर रही है।

Tracxn वेबसाइट से मिले आंकड़ों के अनुसार, 25 नवंबर 2025 तक कंपनी की पेड-अप कैपिटल 8.92 करोड़ रुपये थी। कंपनी के डायरेक्‍टर प्रकाश रमेश पादुकोण और दीपिका प्रकाश पादुकोण हैं। जिगर के शाह और दीपिका पादुकोण इस कंपनी के सह-संस्थापक हैं।

कंपनी के शेयरधारिता की बात करें तो संस्थापकों के पास कुल शेयरधारिता का 58.3% हिस्सा है। दीपिका पादुकोण फैमिली ऑफिस की 6.2% हिस्सेदारी है, जबकि एंजेल निवेशकों के पास 14.6% हिस्सेदारी है। ये कंपनी के प्रमुख शेयरधारक हैं। कंपनी ने इस डेवलपमेंट पर जवाब नहीं दिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.