किस देश में मिलती है सबसे अधिक सैलरी? भारत 65वें स्थान पर, पाकिस्तान सबसे नीचे

Updated on 01-05-2023 07:18 PM
नई दिल्ली : आपको क्या लगता है किस देश में कर्मचारियों को सबसे अधिक सैलरी (Salary) मिलती होगी? अमेरिका, यूके, फ्रांस, जापान या चीन? नहीं, इन देशों में सबसे अधिक औसत मासिक सैलरी (Average monthly net salary) नहीं है। तो फिर कौन-सा है वह देश? दुनिया में सबसे अधिक एवरेज मंथली नेट सैलरी स्विट्जरलैंड (Switzerland) में है। यहां औसत मासिक शुद्ध सैलरी 6,096 डॉलर (4,98,652 रुपये) है। यानी स्विट्जरलैंड में कर्मचारियों को औसतन 5 लाख रुपये महीना मंथली सैलरी मिल जाती है। वर्ल्ड और स्टेटिस्टिक्स ने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की है। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर लग्जमबर्ग (Luxembourg) है। यहां औसतन मंथली सैलरी 5,015 डॉलर (4,10,227 रुपये) है।


टॉप-10 में कतर और डेनमार्क भी


इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर सिंगापुर है। यहां औसत मंथली नेट सैलरी 4989 डॉलर (4,08,100 रुपये) है। यूएसए की बात करें, तो यहां मंथली सैलरी 4245 डॉलर (3,47,241) रुपये है। लिस्ट में पांचवें स्थान पर आइसलैंड है। यहां एवरेज मंथली सैलरी 4007 डॉलर (3,27,772 रुपये) है। इस लिस्ट में छठे स्थान पर कतर, सातवें पर डेनमार्क, आठवें पर यूएई, नौंवे पर नीदरलैंड और दसवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है।

भारत में यह है औसत मासिक सैलरी

भारत इस लिस्ट में 65 वें नंबर पर है। यहां औसत मासिक शुद्ध सैलरी 573 डॉलर यानी 46,871 रुपये है। रूस, मैक्सिको, चीन, साउथ कोरिया, सऊदी अरब, डेनमार्क और कतर सहित कई देशों में भारत से अधिक औसत मंथली सैलरी है। रूस में औसत मंथली सैलरी 645 डॉलर (52,761 रुपये) है। चीन में यह 1069 डॉलर (87,444 रुपये) है। इसके अलावा साउथ कोरिया में 2,243 डॉलर (1,83,477 रुपये) और जापान में 2,427 डॉलर (1,98,528 रुपये) है।

पाकिस्तान 104 वें स्थान पर


वर्ल्ड और स्टेटिस्टिक्स ने जो लिस्ट जारी की है, उसमें आखिरी स्थान पर पाकिस्तान है। यहां औसत मंथली सैलरी 145 डॉलर (11,861 रुपये) है। नाइजीरिया में यह 160 डॉलर (13,088 रुपये) है। वहीं, बांग्लादेश में 255 डॉलर (20,859 रुपये), इंडोनेशिया में 339 डॉलर (27,730 रुपये) और तुर्की में 486 डॉलर (39,754 रुपये) हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.