जिसे टीम इंडिया ने मान लिया खत्म, उसने गेंद से आग लगा दी है, भुवी के स्विंग से हैरत में सिलेक्टर!

Updated on 30-11-2023 02:10 PM
चण्डीगढ़: एक समय था जब भुवनेश्वर कुमार को टीम इंडिया के स्विंग का सुल्तान कहा जाता था, लेकिन कुछ समय के लिए उनका फॉर्म क्या बिगड़ा सिलेक्टर ने उन्हें मानों भुला ही दिया है। नेशनल टीम के लिए भुवी की फिलहाल कोई चर्चा नहीं हो रही है। इसके बावजूद टीम इंडिया का यह चैंपियन चुप-चाप वापसी के लिए पसीना बहा रहा है और उनकी मेहनत रंग भी ला रही है। विजय हजारे ट्रॉफी में भुवनेश्वर कुमार अपनी स्विंग और धार से आग लगा रहे हैं।

गुजरात के खिलाफ चण्डीगढ़ में खेले गए मुकाबले में भुवी ने 10 ओवर में सिर्फ 47 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। हालांकि उनकी टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा जिसके कारण गुजरात की टीम 5 विकेट से मैच जीत गई, लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने जिस तरह की गेंदबाजी की उसकी एक अलग ही छाप दिखी।

यही कारण है कि जिस भुवनेश्वर कुमार को लेकर कहा जाने लगा कि वह अब खतम हो गए हैं और उनकी गेंदबाजी में वह बात नहीं रह गई है जो पहले हुआ करती थी, लेकिन सफेद गेंद क्रिकेट में वह भुवी अब भी चमक रहे हैं और बल्लेबाजों के लिए काल बने हुए हैं।

गुजरात ने जीता मुकाबला

विजय हजारे ट्रॉफी राउंड-4 ग्रुप डी मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 232 रन ही बना सकी थी। टीम के लिए सबसे अधिक ध्रुव जुरैल ने 77 रनों की पारी खेली। इसके अलावा सौरव कुमार 43 और स्वातिक चिकारा ने 33 रनों का योगदान दिया।

उत्तर प्रदेश के इस स्कोर के जवाब में उर्विल और क्षितिज पटेल की दमदार अर्धशतकीय पारी से सिर्फ 37.4 ओवर में ही गुजरात की टीम ने 5 विकेट खोकर 233 रन बना लिए। उर्विल 83 गेंद में 86 रनों की पारी खेली। इसके अलावा क्षितिज पटेल 99 गेंद में 86 रन बनाकर नाबाद रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.