इधर घिघिया रहे पाकिस्तानी, उधर बाबर आजम मनाएंगे छुट्टी, 5 'बागियों' के साथ लंदन में करेंगे मौज

Updated on 18-06-2024 02:24 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम का शुरुआत से ही ऐसा रहा है। जब भी किसी बड़े टूर्नामेंट में बुरा प्रदर्शन करते हैं तो खिलाड़ी सीधे और एक साथ स्वदेश नहीं लौटते हैं। वे पहले किसी और देश जाते हैं और माहौल ठंडा होने का इंतजार करते हैं फिर धीरे-धीरे पाकिस्तान लौटते हैं। कुछ ऐसा ही इस बार भी देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां पूर्व क्रिकेटर भयंकर गुस्से में हैं तो दूसरी ओर पाकिस्तानी टीम के टी 20 विश्व कप में अभियान के निराशाजनक रूप से ग्रुप चरण में समाप्त होने के बाद कप्तान बाबर आजम और पांच अन्य खिलाड़ी मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम, हारिस रउफ, शादाब खान और आजम खान ने पाकिस्तान लौटने से पहले लंदन में छुट्टियां मनाने का फैसला किया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, ये छह खिलाड़ी आज शेष टीम के साथ पाकिस्तान नहीं पहुंचेंगे। इन खिलाड़ियों ने लंदन में अपने मित्रों और परिवार के साथ समय गुजारने का फैसला किया है। कुछ खिलाड़ी यूनाइटेड किंगडम में स्थानीय लीग खेलने की योजना भी बना रहे हैं। इस बीच मुख्य कोच गैरी कर्स्टन और सहायक कोच अजहर महमूद अपने-अपने घरों के लिए रवाना होंगे। कोई नजदीकी सीरीज न होने के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कोचिंग स्टाफ को अपने-अपने देश लौटने की अनुमति दे दी है।

पकिस्तान का टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में निराशाजनक प्रदर्शन रहा और उसे आखिरी जीत रविवार को आयरलैंड के खिलाफ अपने अंतिम मुकाबले में तीन विकेट से मिली। उसे सह मेजबान अमेरिका और चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से हार का सामना करना पड़ा। उसने फिर कनाडा को सात विकेट से हराया। चार मैचों में चार अंकों के साथ पकिस्तान ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहा और सुपर आठ में जगह बनाने से दूर रह गए। भारत और अमेरिका ने शीर्ष दो स्थान हासिल कर सुपर आठ में जगह बनायी। पाकिस्तानी टीम अगस्त में दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश से भिड़ेगी, जिसके बाद इंग्लैंड का अक्टूबर में पकिस्तान का दौरा होगा।

उल्लेखनीय है कि टी20 विश्व कप 2024 से कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के हेड कोच बने गैरी कर्स्टन ने टीम की पोल खोल दी है। उन्होंने टीम में अलगाव की खबरों की पुष्टि करते हुए कहा कि अब तक जितनी भी टीमों की कोचिंग की यह सबसे अलग है। यहां कोई किसी का सपोर्ट नहीं करता। उनमें टीम भावना की कमी है। यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फिटनेस बेहद खराब है। स्किल के मामले में दुनिया की टीमों से कई साल पीछे हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि मैंने थोड़ी कप्तानी मांगी थी। मैं 11 प्लेयर्स की जगह नहीं खेल सकता। सभी को अपनी-अपनी भूमिका के बारे में पता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.