पाकिस्तानी साहिबजादा फरहान पर ICC मेहरबान तो भारत की बेटी ने भी किया कमाल, मिला ये अवॉर्ड

Updated on 23-03-2026 03:34 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान और भारत की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी को फरवरी में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड दिया गया है। मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के अवॉर्ड के लिए साहिबजादा फरहान के साथ अमेरिका के शेडली वेन शाल्कविक और इंग्लैंड के विल जैक्स भी नॉमिनेट हुए थे। वहीं वुमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए भारत की अरुंणधति रेड्डी के साथ श्रीलंका की हर्षिता समारविक्रमा और पाकिस्तान की फातिमा सना भी नॉमिनेट हुई थीं।

टी20 वर्ल्ड कप में किया फरहान ने शानदार प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्हें फरवरी के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड मिला। उन्होंने 7 मैचों में 2 शतक के चलते 383 रन ठोके। वह एक एडिशन में टी20 वर्ल्ड कप में 2 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा साहिबजादा ने विराट कोहली का एक टी20 वर्ल्ड कप के एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा।साहिबजादा फरहान ने अवॉर्ड जीतने पर कहा, 'यह आईसीसी अवॉर्ड जीतना शानदार एहसास है। खासकर उन परफॉर्मेंस के लिए जो मैंने वर्ल्ड कप स्टेज पर की। जहां पर दुनियाभर के फैंस हर एक पल देख रहे होते हैं। यह इसे और भी खास मनाता है।'

ऑस्ट्रेलिया में छाईं अरुंधति रेड्डी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम से 2-1 से टी20 सीरीज जीती। उस सीरीज में अरुंधति रेड्डी ने अच्छी गेंदबाजी की। वह सीरीज में लीडिंग विकेट टेकर रहीं। उन्होंने 7.25 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट लिए।

ऑस्ट्रेलिया में छाईं अरुंधति रेड्डी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम से 2-1 से टी20 सीरीज जीती। उस सीरीज में अरुंधति रेड्डी ने अच्छी गेंदबाजी की। वह सीरीज में लीडिंग विकेट टेकर रहीं। उन्होंने 7.25 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट लिए।

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बनना खास सम्मान की बात है, यह और भी ज्यादा इसलिए खास है क्योंकि मैं ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतने में कॉन्ट्रीब्यूट कर पाई। ऑस्ट्रेलिया को उनके घर पर हराना आसान नहीं है, जो इस अवॉर्ड को और भी ज्यादा महत्वपूर्ण बनाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.