बल्लेबाजों का बवंडर या गेंदबाजों का कोहराम, देखिए चेन्नई की पिच और मौसम का हाल

Updated on 10-05-2023 08:30 PM
चेन्नई: आईपीएल में अब प्लेऑफ के लिए रस्साकशी तेज हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स आत्मविश्वास से भरी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आज एक और जीत के साथ अपनी स्थिति पुख्ता करना चाहेगी। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराकर चेन्नई जीत की राह पर लौटी है और टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में जूझती नजर आई दिल्ली को हराकर वह दो अंक और लेना चाहेगी। चेन्नई ने शनिवार को कम स्कोर वाले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया जिसमें उसके गेंदबाजों, खासकर मथिषा पथिराना की भूमिका अहम रही।

चेन्नई ने रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे और शिवम दुबे की पारियों के दम पर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। अजिंक्य रहाणे भी अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन मध्यक्रम ज्यादा सफल नहीं रहा है। अंबाति रायुडू और रविंद्र जडेजा बैट से योगदान नहीं दे पा रहे हैं। तुषार देशपांडे ने 19 विकेट जरूर लिए हैं लेकिन उनकी इकॉनमी 10 से अधिक है जिससे चेन्नई को कई बार नुकसान हुआ है। जडेजा गेंदबाजी में बेहतर रहे हैं। वहीं पथिराना अपना शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे।

वॉर्नर-सॉल्ट से चाहिए अच्छी शुरुआत
दिल्ली के अधिकतर बल्लेबाज अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके हैं। हालांकि, फिल सॉल्ट ने पिछले मैच में जिस तरह की पारी खेली है उसके बाद उनसे उम्मीदें बढ़ गई हैं। वह एक मैच विनर के तौर पर उभरे हैं। कप्तान डेविड वॉर्नर चिर परिचित फॉर्म में नहीं हैं जबकि मिचेल मार्श और रोवमन पॉवेल भी कुछ खास नहीं कर सके हैं। वॉर्नर-सॉल्ट से टीम को अच्छी शुरुआत चाहिए होगी।

एमए. चिदंबरम स्टेडियम की पिच और चेन्नई का वेदर रिपोट

एम चिन्नास्वामी की पिच पर इस साल जो पांच मुकाबले हुए हैं उसमें आखिरी तीन में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत है। यहां 200 रन का भी स्कोर आसानी से हासिल हुआ है तो पिछले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम 139 रन ही बना सकी। पिछले तीन दिनों से चेन्नई में आसमान में बादल छाए रहे हैं। हालांकि, मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.