भोपाल में व्हाइट टॉपिंग से सड़कें 10 इंच ऊंची:अरेरा कॉलोनी में विरोध; कांग्रेस बोली-यह इंजीनियरिंग का अजूबा

Updated on 21-11-2025 01:34 PM

भोपाल में व्हाइट टॉपिंग तकनीक से बनी सड़कों की ऊंचाई 8 से 10 इंच तक बढ़ गई है। चाहे हमीदिया रोड हो या मंदाकिनी चौराहे से जेके रोड, अरेरा कॉलोनी। इस वजह से रहवासी और राहगीर दोनों ही परेशान हैं। अरेरा कॉलोनी में खुलकर विरोध हो रहा है। कांग्रेस ने इसे इंजीनियरिंग का अजूबा बताया है।

अरेरा कॉलोनी में 8 करोड़ रुपए की लागत से 3.2 किलोमीटर सड़कें बन रही हैं। 10 नंबर मार्केट की मुख्य सड़क भी बनाई जा रही है, लेकिन इनकी ऊंचाई ज्यादा है। इस वजह से लोग परेशान हो रहे हैं।

रहवासियों के बीच पहुंचे कांग्रेस नेता व्हाइट टॉपिंग की सड़क से परेशान लोगों के बीच कांग्रेस नेता भी पहुंचे। अभिनव बारोलिया ने बताया कि अरेरा कॉलोनी में व्हाइट टॉपिंग से घर नीचे चले गए और सड़कें ऊपर हो गईं। रहवासियों ने बताया, सड़क ऊंची हो गई है। इस वजह से सड़क का पानी बहकर घर में आ रहा है। सड़क की ऊंचाई इतनी ज्यादा है कि कार तक नहीं निकाल पा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर संजय मस्के ने बताया कि इस तकनीक से 3 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सड़कें बनाई जा रही हैं।\

कई रहवासी गिर रहे अरेरा कॉलोनी के रहवासी और बिट्‌टन मार्केट के व्यापारियों ने बताया, रात में कई टू व्हीलर चालक गिर रहे हैं। दिन में भी वंदे मातरम् चौराहे पर भी गाड़ियों के गिरने का खतरा बना हुआ है।

मंत्रियों को लिख चुके लेटर कुछ दिन पहले रहवासी कमल राठी, लवनीश भाटी, नीरज गुलाटी, अभिषेक त्रिवेदी, विवेक तिवारी सहित अरेरा कॉलोनी ई-1 से ई-5 तक के हर सेक्टर से 80 से अधिक रहवासियों के हस्ताक्षर के साथ नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह व अन्य संबंधित अफसरों को पत्र लिखे गए थे। बावजूद समस्या दूर नहीं की गई।

लोगों का कहना है कि 50 से 60 साल पुराने मकान पुरानी सड़क के हिसाब से बने हैं। नई सड़क की ऊंचाई बढ़ने पर घरों में पानी भरेगा। सीवेज लाइन नीचे दब जाएगी तो उसके लीक होने या फूटने पर तब पता चलेगा जब सड़क धंस जाएगी।

व्हाइट टॉपिंग में यह नियम व्हाइट टॉपिंग सड़क का निर्माण इसी साल से हो रहा है। हमीदिया रोड को इसी तकनीक से बनाया गया है। वहीं, कोलार रोड के मंदाकिनी चौराहे से दानिशकुंज चौराहे तक भी एक लेन बन चुकी है। एक्सपर्ट का कहना है कि व्हाइट टॉपिंग में सड़क पर डामर की पुरानी सरफेस जो लगभग 1 इंच होती है, उसे ही निकाला जाता है। यदि सड़क को खोदकर पूरा निकालेंगे तो उसे दोबारा बनाना पड़ेगा और यह नई सड़क बनाने जैसा ही हो जाएगा। नई सड़क और व्हाइट टॉपिंग की लागत में लगभग दोगुना अंतर है। अरेरा कॉलोनी की सड़कों का सरफेस खराब है, बेस ठीक है। इसलिए व्हाइट टॉपिंग ठीक है, लेकिन सीवेज और ड्रेनेज का ध्यान रखना होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.