होम लोन ब्याज पर Income Tax छूट 2 लाख के बजाय 5 लाख हो, किसने की मांग?

Updated on 27-01-2026 01:07 PM
नई दिल्ली: बजट 2026 अगले रविवार को ही पेश होना है। इसे लेकर रियल एस्टेट सेक्टर (Real Estate Sector) काफी आशान्वित है। रियल एस्टेट डेवलपर्स के संगठन क्रेडाई (CREDAI) और नरेडको (NAREDCO) ने सरकार से होम लोन के ब्याज (Home Loan Interest) पर मिलने वाली डिडक्शन की सीमा को बढ़ाने की मांग की है।

होम लोन पर छूट की सीमा बढ़े

क्रेडाई और नरेडको दोनों संगठनों ने होम लोन पर आयकर में मिलने वाली छूट (Income Tax Deduction) की सीमा बढ़ाने की एक बार फिर से मांग की है। इन्होंने कहा है कि होम लोन पर जाने वाली किस्त में जो ब्याज का हिस्सा होता है, उसकी लिमिट अभी के दो लाख रुपये से बढ़ा कर पांच लाख रुपये की जानी चाहिए।

अफोर्डेबल हाउसिंग की परिभाषा में हो बदलाव

इन संगठनों ने इसके साथ ही अफोर्डेबल हाउसिंग (Affordable House) की परिभाषा में भी बदलाव करने की मांग की है। क्रेडाई के प्रेसिडेंट शेखर पटेल का कहना है कि इस समय 45 लाख रुपये के मकानों को ही अफोर्डेबल हाउस माना जाता है। जबकि इस समय महानगरों या बड़े शहरों में 45 लाख रुपये में आपको ढंग का दो कमरे का मकान नहीं मिलेगा। उनका कहना है कि साल 2017 के बाद इस परिभाषा में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि निर्माण सामग्री के साथ ही आवासीय भूमि के दाम में काफी बढ़ोतरी हो चुकी है। इसके साथ ही अफोर्डेबल हाउसिंग पर एक फीसदी का जीएसटी (GST) भी देय होता है।

रेंटल हाउसिंग को बढ़ावा मिले

नरेडको के प्रेसिडेंट प्रवीण जैन का कहना है कि बजट 2026 में रेंटल हाउसिंग (Rental Housing) को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इसके लिए इनकम टैक्स के नियमों में ढील दी जाए। साथ ही इससे जुड़ी शर्तें भी आसान की जाएं। उन्होंने इसमें मिलने वाले टैक्स हॉलिडे (Tax Holiday) की समय सीमा बढ़ाने की भी मांग की है। NAREDCO ने अपनी बजट सिफारिश में मांग की है IT एक्ट 2025 सेक्शन 142 के तहत रेंटल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में मिलने वाली टैक्स छूट में बड़े बदलाव किए जाएं। जैन का कहना है कि अभी नियमों के मुताबिक अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग के लिए टैक्स छूट तभी मिलती है, जब प्रोजेक्ट केंद्र सरकार द्वारा नोटिफाई किया गया हो। उनका कहना है कि इस तरह की शर्तें ही डेवलपर्स के लिए एक बड़ी बाधा है। यदि सरकार यह शर्त हटा देती है तो डेवलपर्स को रेंटल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स शुरू करने में मदद मिलेगी।

स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट बढ़े

इस समय रेंटल इनकम पर रिपेयर और मेंटेनेंस के लिए फिलहाल 30 फीसदी का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलता है। NAREDCO ने स्टैंडर्ड डिडक्शन को बढ़ाकर 50% करने का सुझाव दिया है। नरेडको का कहना है कि यदि यह सुधार किए गए तो रेंटल हाउसिंग में निवेश करने वालों को निवेश में बेहतरीन रिटर्न मिलेगा। इससे लोग किराये पर देने के लिए भी ज्यादा मकान खरीदेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.