भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच किसका पलड़ा है भारी? ODI में कंगारू टीम का रिकॉर्ड देख सिर पीट लेंगे आप

Updated on 21-09-2023 01:03 PM

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 22 सितंबर शुक्रवार से होने वाला है। सीरीज का पहला मैच मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। बीसीसीआई ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था।

पहले दो मैच में सीनियर प्लेयर्स को रेस्ट दिया गया है। ऐसे में केएल राहुल टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। हालांकि दोनों टीमों के बीच मोहाली में एक टक्कर का मुकाबला देखने को मिल सकता है। आइये ऐसे में जानते हैं कि मोहली में किस टीम का पलड़ा ज्यादा भारती होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक वनडे क्रिकेट के इतिहास में कुल 146 मैच खेले गए हैं। इसमें से 84 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं जबकि 54 मुकाबले भारतीय टीम अपने नाम करने में सफल रही है। हालांकि 10 मैच ऐसे भी रहे हैं जिनका कोई रिजल्ट नहीं निकला। देखा जाए तो हेड टू हेड के मुताबिक अब तक ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। लेकिन भारतीय कंडीशन में भारत को हराना बिल्कुल भी आसान नहीं है। ऐसे में मैच फिफ्टी-फिफ्टी हो सकता है। हालांकि इसी साल के शुरुआत में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। वो सीरीज भी ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम की थी।

भारतीय टीम स्क्वाड: केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, ईशान किशन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर।

ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड: पैट कमिंस (कप्तान), सीन एबट, एलेक्स कैरी, नेथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोयनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.