बटर-चिकन और दाल मखनी किसने ईजाद किया दिल्ली के मोती महल और दरियागंज रेस्टोरेंट का दावा

Updated on 20-01-2024 01:09 PM

देश की फेमस डिश बटर चिकन और दाल मखनी का ईजाद किसने किया, इसका फैसला दिल्ली हाईकोर्ट करेगा। दिल्ली के मोती महल रेस्टोरेंट (रूपा गुजराल) और दरियागंज रेस्टोरेंट (दरियागंज हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड) बीते दो साल से इन दोनों डिश पर अपना-अपना दावा करते आए हैं।

मोती महल रेस्टोरेंट ने दरियागंज रेस्टोरेंट पर ‘बटर चिकन और दाल मखनी के निर्माता’ टैगलाइन के इस्तेमाल को लेकर केस दर्ज किया है। मोती महल का दावा है कि दरियागंज रेस्टोरेंट लोगों को गलत जानकारी दे रहा है कि दरियागंज रेस्टॉरेंट और मोती महल के बीच कोई संबंध है, क्योंकि मोती महल की पहली ब्रांच दिल्ली के दरियागंज इलाके में खुली थी।

जस्टिस संजीव नरूला ने 16 जनवरी को मामले की सुनवाई की और दरियागंज रेस्टोरेंट के मालिकों को एक महीने में अपना लिखित रिस्पॉन्स दाखिल करने को कहा। जस्टिस नरूला ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 मई की तारीख दी है।

दोनों रेस्टोरेंट के पूर्वज का नाम कुंदन लाल
दरियागंज रेस्टोरेंट के मालिकों का दावा है कि उनके पूर्वज स्वर्गीय कुंदन लाल जग्गी ने इन व्यंजनों की रेसिपी ईजाद की थी। वहीं, मोती महल के मालिकों का कहना है कि उनके पूर्वज स्वर्गीय कुंदन लाल गुजराल ने इन व्यंजनों को पहली बार बनाया था।

मोती महल ने ये भी कहा कि कुंदन लाल गुजराल ने ही पहली बार तंदूरी चिकिन बनाया था और बाद में बटर चिकन और दाल मखनी बनाई। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद वे इन डिश को भारत लेकर आए थे। पुराने समय में जो चिकिन बिक नहीं पाता था, उसे रेफ्रीजेरेटर में नहीं रखा जा सकता था। तब गुजराल को पके हुए चिकिन के ड्राई होने की चिंता होने लगी। इसलिए उन्होंने ऐसा सॉस बनाया जिससे चिकिन ड्राई न हो।

उन्होंने तब टमाटर, बटर, क्रीम और मसालों को मिलाकर ग्रेवी बनाई, जिससे इस डिश में नया स्वाद आया। मोती महल ने अपनी याचिका में कहा कि इसी की तर्ज पर गुजराल ने दाल मखनी बनाई। उन्होंने काली दाल के साथ यही रेसिपी अपनाई और इससे दाल मखनी बनी।

दरियागंज रेस्टोरेंट का दावा- पहला मोती महल रेस्टोरेंट दोनों रेस्टोरेंट मालिकों ने मिलकर खोला था
इस मामले में दरियागंज की तरफ से जवाब दाखिल नहीं किया गया है। हालांकि, 16 जनवरी की सुनवाई में दरियागंज रेस्टोरेंट की तरफ से वकील ने अपना पक्ष रखा और पूरे केस को आधारहीन और बेमतलब बताया। दरियागंज रेस्टोरेंट का कहना है कि पहला मोती महल रेस्टोरेंट पेशावर में दोनों रेस्टोरेंट्स के पुराने मालिकों (मोती महल के गुजराल और दरियागंज के जग्गी) ने मिलकर खोला था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.