कौन हैं 18 साल के जॉयदेब देब, जिसके आगे चेतेश्वर पुजारा के दिग्गजों ने घुटने टेक दिए

Updated on 28-11-2023 03:03 PM
बेंगलुरु: अनुभवी भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की मौजूदगी के बाद भी गत चैंपियन सौराष्ट्र को विजय हजारे ट्रॉफी राष्ट्रीय एकदिवसीय टूर्नामेंट के ग्रुप ए मैच में सोमवार को त्रिपुरा के खिलाफ 148 रन के बड़े अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा। गणेश सतीश (74 गेंद में 71) सुदीप चटर्जी (93 गेंद में 61 रन) और बिक्रम कुमार दास (76 गेंद में 59 रन) की अर्धशतकीय पारियों से त्रिपुरा ने आठ विकेट पर 258 रन बनाने के बाद जॉयदेब देब (15 रन पर पांच) की शानदार गेंदबाजी से सौराष्ट्र की पारी को 31.4 ओवर में महज 110 रन पर समेट दिया।

अनुभवी बाएं हाथ के गेंदबाज जयदेव उनादकट ने सौराष्ट्र के लिए 35 रन देकर पांच विकेट चटकाए पर टीम को इसका कोई फायदा नहीं हुआ। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र को तेज गेंदबाज मूरा सिंह ने दो और राणा सिंह ने शुरुआत में बडे झटके दिए, जिससे महज 13 रन के स्कोर तक हार्विक देसाई, शेल्डन जैक्सन और चिराग जानी पवेलियन लौट गए। पुजारा (24) और अर्पित वासवडा (16) ने चौथे विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी कर मैच में टीम की वापसी कराने की कोशिश की।

बिक्रम देबनाथ ने पुजारा को पगबाधा कर इस साझेदारी को तोड़ा जिसके बाद टीम की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। 18 साल के जॉयदेब ने विश्वराज जडेजा (4) को बोल्ड किया तो प्रेरक मांकड़ (21) को मुरासिंह के हाथों लपकवाया। धर्मेंद्रसिंह जडेजा (11) को LBW करते हुए अपना तीसरा विकेट झटका तो पर्थ भट (21) और जयदेव उनादकट को भी चलता किया। इस तरह इस युवा गेंदबाज ने सिर्फ 15 रन देकर 5 विकेट झटकते हुए चेतेश्वर पुजारा के चैंपियनों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।

जॉयदेब देब अपने करियर का सिर्फ दूसरा लिस्ट ए मैच खेल रहे थे। उन्होंने इससे पहले सिक्किम के खिलाफ 12 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था। माना जा रहा है कि इस पेसर पर इस बार आईपीएल ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है। उम्मीद की जा रही है कि वह भारत के लिए भी भविष्य के बड़े गेंदबाज साबित हो सकते हैं। हालांकि, कई बार ऐसा देखने को मिला है कि खिलाड़ी वन डे वंडर भी साबित होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.