जो हिंदुओं के साथ बैठने से... शाहिद अफरीदी से भिड़ गया पाकिस्तान का खिलाड़ी, सरेआम खोल दी पोल

Updated on 01-05-2025 02:37 PM
नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के बयानों का सिलसिला जारी है। अफरीदी, जो किसी पद पर नहीं हैं, फिर भी लगातार कुछ न कुछ बोल रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी आर्मी की वर्दी पहनकर अटारी-बाघा बॉर्डर का दौरा भी किया। इस बीच, एक टीवी कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय सेना को 'नालायक निकम्मा' कहा। इस बयान के बाद, भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर पलटवार करते हुए अफरीदी को नसीहत दी कि वे अपने देश की तरक्की पर ध्यान दें। अफरीदी ने इसके जवाब में "Fantastic Tea" वाला कमेंट किया, जिसके बाद एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ही अफरीदी का सोशल मीडिया पर मजाक बनाया है।

अफरीदी नहीं आ रहे बाज

हाल ही में, अफरीदी पाकिस्तानी आर्मी की वर्दी पहनकर अटारी-बाघा बॉर्डर पर दिखाई दिए थे। इसके बाद, उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम में भारतीय सेना के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने भारतीय सेना को 'नालायक निकम्मा' कह दिया। अफरीदी के इस बयान पर भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। धवन ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कारगिल में भी हराया था। ऑलरेडी इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे। बेवजह कमेंट पास करने से अच्छा है अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ। हमें हमारी भारतीय सेना पर बहुत गर्व है। भारत माता की जय! जय हिंद!'

अफरीदी ने शेयर की फोटो

शिखर धवन के इस जवाब के बाद अफरीदी के पास कुछ कहने को नहीं था। उन्होंने फिर वही पुराना 'Fantastic Tea' वाला कमेंट किया। दरअसल, 2019 में बालाकोट हवाई हमले के बाद भारतीय पायलट अभिनंदन वर्थमान का विमान पाकिस्तान में क्रैश हो गया था। पाकिस्तान ने उन्हें पकड़ लिया था। इसके बाद, पाकिस्तान ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें अभिनंदन चाय पीते हुए कह रहे थे, 'Tea Is Fantastic'। तब से पाकिस्तान में भारत को चिढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। अफरीदी ने हाथ में चाय का कप लेकर एक फोटो शेयर की और लिखा, 'छोड़ो जीत हार को , आओ तुम्हें चाय पिलाता हूं शिखर। #FantasticTea'।

दानिश कनेरिया ने दिया मुंहतोड़ जवाब

अफरीदी के इस कमेंट के बाद, पूर्व पाकिस्तानी स्पिन गेंदबाज दानिश कनेरिया ने अफरीदी को जवाब दिया। कनेरिया ने अफरीदी के इस ट्वीट का रिप्लाए करते हुए लिखा, 'यह अजीब बात है कि जो व्यक्ति हिंदुओं के साथ बैठने या खाने से इनकार करता है, वह अचानक उन्हें चाय पर आमंत्रित कर रहा है, उसे यह एहसास नहीं था कि चाय सेवा के साथ उसका पाखंड भी दिख रहा है।'
दानिश कनेरिया एक पाकिस्तानी हिंदु क्रिकेटर हैं, जिनके ऊपर पाकिस्तानी में कई बार जुल्म हुए हैं। खासकर शाहिद अफरीदी से उनकी खासी लड़ाई है। कनेरिया ने एक बार बताया था कि वो जब पाकिस्तानी टीम का हिस्सा थे तो अफरीदी ने उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए भी कहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.