मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की प्री-वेडिंग में कौन-कौन आ रहा है, मेहमानों की लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे आप

Updated on 22-02-2024 02:31 PM
देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की जुलाई में मुंबई में राधिका मर्चेंट के साथ शादी होगी। उससे पहले एक से तीन मार्च तक जामनगर में रिलायंस ग्रीन कॉम्प्लेक्स में कई प्री-वेडिंग कार्यक्रम होने हैं। इसमें देश-विदेश की बिजनस और टेक जगत की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स, मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग, ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक, ब्लैकस्टोन के चेयरमैन स्टीफन स्वार्जमैन, डिज्नी के सीईओ बॉब इग्नर और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप शामिल हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट...

बिल गेट्स

बिल गेट्स दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर हैं। कभी वह दुनिया के सबसे बड़े रईस थे। फिलहाल वह 146 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। गेट्स अब चैरिटी के कामों में ज्यादा समय बिताते हैं और इस सिलसिले में कई बार भारत आ चुके हैं।

​मार्क जकरबर्ग

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग के भी अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। जकरबर्ग 168 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। मेटा प्लेटफॉर्म की रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म में करीब 10 फीसदी हिस्सेदारी है।

लैरी फिंक

लैरी फिंक दुनिया के सबसे बड़े एसेट मैनेजर ब्लैकरॉक के सीईओ हैं। पिछले साल जुलाई में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक ने एक जॉइंट वेंचर की घोषणा की थी। यह जॉइंट वेंचर भारत में डिजिटल फर्स्ट एसेट मैनेजर लॉन्च करने की तैयारी में है। अगस्त में रिलायंस की एजीएम में फिंक ने कहा था कि ब्लैकरॉक भारत में सबसे बड़े निवेशकों में से एक है।

​बॉब इग्नर

बॉब इन्गर डिज्नी के सीईओ हैं। हाल में खबर आई थी कि मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत में वॉल्ट डिज्नी का बिजनस खरीद सकती है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि दोनों कंपनियां कैश एंड स्टॉक में होने वाली इस डील के करीब पहुंच गई हैं। अगले कुछ दिनों में इस डील की घोषणा की जा सकती है।

​शांतनु नारायण

एडॉब के सीईओ शांतनु नारायण को भी इस कार्यक्रम में बुलाया गया है। साथ ही मोर्गन स्टेनली के सीईओ टेड पिक, बैंक ऑफ अमेरिका के चेयरमैन ब्रायन थॉमस, कतर के प्रीमियर मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी, एडनॉक के सीईओ सुल्तान अहमद अल जाबेर, EL Rothschild के चेयर Lynn Forester de Rothschild, भूटान के राजा और रानी और टेक इन्वेस्टर यूरी मिलनर के भी हिस्सा लेने की उम्मीद है।

​इवांका ट्रंप

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप का अंबानी परिवार के साथ पुराना नाता है। कुछ साल पहले रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने भारत में डिजिटल जेंडर डिवाइड के खात्मे के लिए यूनाइटेड स्टेट एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलेपमेंट यानी USAID के साथ हाथ मिलाया था। इस कार्यक्रम में इवांका ट्रंप मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थीं।

​इन्हें भी मिला है निमंत्रण

इसके अलावा लूपा सिस्टम्स के सीईओ जेम्स मुर्डोक, मेक्सिको के सबसे बड़े रईस कार्लोस स्लिम, ब्रिजवॉटर एसोसिएट्स के फाउंडर रे डेलिओ, हिलहाउस कैपिटल के फाउंडर झांग लेई, बीपी के सीईओ Murray Auchincloss, Exor के सीईओ जॉन एल्कन, सिस्को के पूर्व चेयरमैन जॉन चेंबर्स, ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट के सीईओ ब्रूस फ्लैट और बर्कशायर हैथवे में इंश्योरेंस ऑपरेशंस के वाइस चेयरमैन अजित जैन शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.