टोल टैक्स से किसे मिलती है छूट? टू-व्हीलर को भी देना पड़ सकता है पैसा, जानें टोल प्लाजा पर क्या हैं आपके अधिकार

Updated on 23-08-2025 04:54 PM
नई दिल्ली: हाल ही में एक टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर सेना के एक जवान और वहां मौजूद टोलकर्मियों के बीच झगड़ा हो गया। इसे लेकर एक नई बहस शुरू हो गई कि टोल प्लाजा से क्या सैनिक को छूट नहीं मिलती। इसी चर्चा में एक के बाद एक कई चीजें शामिल होती गईं। सोशल मीडिया पर भी इस तरह की खबरें आती हैं कि अगर 10 सेकेंड से ज्यादा की देरी हो जाए तो बिना टोल दिए जा 
सकते हैं। टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई और ऐसे में टोल टैक्स क्यों दिया जाए, इसे लेकर भी सवाल उठाए।

दरअसल, देश में कई तरह की टोल व्यवस्था है। इस टोल टैक्स मिलने वाले पैसे से न केवल देश की आर्थिक व्यवस्था को सहारा मिलता है बल्कि हाईवे बनाने और उनकी देखभाल करने के लिए बहुत जरूरी है। टोल टैक्स इंटरस्टेट एक्सप्रेसवे, पुलों, सुरंगों और नेशनल या स्टेट हाईवे का इस्तेमाल करने के लिए दिया जाता है। जो गाड़ियां इन जगहों से गुजरती हैं, उन्हें टोल टैक्स चुकाना होता है। गाड़ी के साइज के आधार पर उनसे टोल टैक्स लिया जाता है।

एनएचएआई ने बनाए नियम

भारत में टोल टैक्स के नियमों और सिस्टम की जिम्मेदारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की है। एनएचएआई ने कुछ नियम बनाए हैं जो यह तय करते हैं कि टोल टैक्स कैसे जमा किया जाएगा। इन नियमों में टैक्स में छूट, टैक्स की वैधता, और यह तय करने के नियम शामिल हैं कि किसी खास हाईवे/एक्सप्रेसवे के लिए रोड टैक्स कितना होगा।

कैसे तय होता है टोल टैक्स?

किस वाहन से कितना टोल टैक्स और क्यों लिया जाता है, इसके बारे में भी एनएचएआई ने नियम बनाए हैं। टोल टैक्स इस प्रकार तय होता है:
1. वाहन का प्रकार
टैक्स का भुगतान अलग-अलग वाहनों के लिए उनके आकार के हिसाब से तय किया जाता है। यानी भारी वाहनों जैसे ट्रक और बसों को कारों की तुलना में ज्यादा टैक्स देना होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारी वाहन छोटे वाहनों की तुलना में सड़कों को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।
2. लोड क्षमता
लोड क्षमता भी किसी वाहन के रोड टैक्स को तय करने में एक अहम भूमिका निभाती है। ज्यादा लोड क्षमता वाले वाहन सड़कों को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में इन्हें भी ज्यादा टोल चुकाना पड़ता है।\
3. पैसेंजर कार यूनिट
रोड टैक्स की गणना वाहन की यात्रियों को ले जाने की क्षमता के आधार पर भी की जाती है। भारत सरकार के अनुसार, पैदल चलने वालों के लिए कोई टोल टैक्स नहीं है, और दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स देने से छूट मिली है।

सेना को लेकर क्या है नियम?

भारतीय पथकर (सेना एवं वायु सेना) अधिनियम, 1901 के अनुसार, सरकारी वाहन में यात्रा करने वाले किसी भी सैनिक को टोल टैक्स नहीं देना पड़ता। हालांकि, सैनिकों को टोल प्लाजा पर अपना पहचान पत्र और ड्यूटी संबंधी दस्तावेज दिखाने पड़ सकते हैं। वहीं जब सेना का काफिला गुजर रहा हो तो उसे भी टोल नहीं देना होता।

इसके उलट अगर सेना का कोई जवान ड्यूटी पर नहीं है यानी वह छुट्टी पर है या उसकी ड्यूटी खत्म हो चुकी है और वह प्राइवेट व्हीकल से सफर कर रहा है तो उसे टोल प्लाजा पर टोल देना होगा। यह टोल उसे आम नागरिकों की तरह ही देना होता है। ऐसे में सेना के जवान को किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलती।

क्या टू-व्हीलर को भी देना पड़ता है टोल?

हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें दावा किया जा रहा था कि नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर टू-व्हीलर से टोल वसूला जा रहा है। यह वीडियो दिल्ली और आगरा के बीच बने यमुना एक्सप्रेसवे का था। इसे लेकर एनएचएआई ने स्पष्टीकरण दिया था।

एनएचएआई ने कहा था कि नेशनल हाईवे पर किसी भी टू-व्हीलर से टोल नहीं वसूला जाता है। यमुना एक्सप्रेसवे एनएचएआई के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। यह स्टेट हाईवे है और इसकी जिम्मेदारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की है। ऐसे में यहां टोल की दरें YEIDA द्वारा निर्धारित की जाती हैं।

एनएचएआई ने कहा था कि नेशनल हाईवे पर किसी भी टू-व्हीलर से टोल नहीं वसूला जाता है। यमुना एक्सप्रेसवे एनएचएआई के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। यह स्टेट हाईवे है और इसकी जिम्मेदारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की है। ऐसे में यहां टोल की दरें YEIDA द्वारा निर्धारित की जाती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.