कौन हैं DLF वाले केपी सिंह, 91 साल की उम्र में फिर से हुआ प्यार

Updated on 28-02-2023 08:39 PM
नई दिल्ली: बीते कुछ दिनों ने एक खबर खूब वायरल हो रही है। डीएलएफ एमेरिटस (DLF) समूह के चेयरमैन केपी सिंह (KP Singh) इन दिनों चर्चा में है। चर्चा उनकी कंपनी को लेकर नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर हो रही है। दरअसल 91 साल के केपी सिंह एक बार फिर से प्यार में हैं। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कैसे पहली पत्नी के निधन के बाद उन्हें दोबारा प्यार हुआ। उन्होंने अपनी लाइफ पार्टनर का नाम भी बताया। उन्होंने कहा कि पत्नी से किया वादा निभाते हुए वो एक बार फिर से जिंदगी की नई शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कारोबार को बढ़ाने के लिए खुद को खुश रखना पड़ता है। तनाव को कम रखना पड़ता है, इसलिए अपने लाइफ को आगे बढ़ाने के लिए मैंने ये फैसला लिया है।

पहली पत्नी ने लिया था वायदा

एक इंटरव्यू में केपी सिंह ने बताया कि निधन से 6 महीने पहले मेरी पत्नी ने मुझसे वादा लिया था कि मैं हार नहीं मानूंगा। साल 2018 में कैंसर से उसकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद मेरे पास आगे बढ़ने के लिए एक नई लाइफ है। उन्होंने कहा कि मेरी शादीशुदा जिंदगी बहुत ही शानदार रही। मेरी पत्नी मेरी दोस्त थी। अब उसके जाने के बाद मेरी लाइफ में एक खालीपन आ गया। 65 सालों तक का साथ छूटना कैसा होता है उसका दर्द बयां कर पाना आसान नहीं है। उन्होंने बताया कि मैं बहुत खुशकिस्मत वाला हूं कि मुझे इस उम्र में एक नई पार्टनर मिल गई है। उसका नाम शीना है। वो मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे लोगों में से एक है। वो मुझे प्रेरित करती है। हर कमद पर मेरा साथ देती है। केपी सिंह ने कहा कि शीना अब मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है।

कौन हैं केपी सिंह

केपी सिंह डीएलपीएफ के चेयरमैन हैं। केपी सिंह का पूरा नाम कुशल पाल सिंह है। साल 1961 में उन्होंने सेना छोड़कर अपने ससुर की कंपनी DFL को ज्वाइन कर दिया। साल 1946 में उनके ससुर रधुवेंद्र सिंह ने इस कंपनी की नींव रखी थी। साल 2017 में सिंह ने अपनी एक तिहाई शेयर को रेंटल आर्म GIC, सिंगापुर को भेज दिया। 1.9 अरब डॉलर मं ये डील हुई थी। साल 2020 में केपी सिंह ने डीएलएफ के चेयरमैन की कुर्सी छोड़ दी। अब उनके बेटे कमान संभालते है। पांच दशक तक इस जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने ये पद छोड़ दिया। अब वह डीएलएफ के एमेरिटस चेयरमैन हैं।


कितनी है दौलत

DLF ग्रुप रियल एस्टेट समूह की दिग्गज कंपनियों में से एक है। केपी सिंह रियल एस्टेट के टॉप रईस अरबपतियों में शामिल हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक वो दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में 299वें पायदान पर हैं। उनका नेटवर्थ 7.63 बिलियन डॉलर यानी करीब 63200 करोड़ रुपए है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.