घोसी में राजभर की राजनीतिक चमक कम करने वाले महेंद्र कौन पीएम मोदी के कटप्पा ने ही दिया झटका

Updated on 09-09-2023 01:06 PM
मऊ: उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा उपचुनाव ने ओम प्रकाश राजभर की राजनीति को खासा नुकसान पहुंचा है। ओम प्रकाश राजभर लगातार दावा कर रहे थे कि वह अपने साथ पूर्वांचल में राजभर वोट बैंक को साथ लेकर चलते हैं। वे जिस गठबंधन के साथ रहेंगे, वोट बैंक भी उसी तरफ शिफ्ट होगा। भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने के दौरान उन्होंने इस बात का भरोसा दिलाया कि राजभर समाज का वोट बैंक उनके साथ शिफ्ट होगा। इसकी परीक्षा घोसी विधानसभा उपचुनाव में होनी थी। लेकिन, घोसी की जनता ने राजभर को बड़ा झटका दे दिया है। घोसी उप चुनाव में सुधाकर सिंह की भारी जीत ने ओम प्रकाश राजभर की राजनीतिक चमक को फीका किया है। इसके पीछे अगर किसी एक शख्स का हाथ माना जाए तो वह महेंद्र राजभर बताए जा रहे हैं। महेंद्र राजभर को एक समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटप्पा कहकर संबोधित किया था। कटप्पा मतलब वफादार सिपाही। अब वही वफादार सिपाही ओम प्रकाश राजभर की राजनीति के सामने चट्‌टान बनकर खड़े हो गए हैं।

कौन हैं महेंद्र राजभर?


मऊ विधानसभा सीट पर राजभर समाज के वोटो की संख्या करीब 50 हजार है। यह वोट बैंक किसी भी उम्मीदवार की जीत- हार में बड़ी भूमिका निभाता रहा है। इस बार हुए विधानसभा उपचुनाव में राजभर वोट बैंक दो फार में बंटा हुआ दिखा। इसके पीछे महेंद्र राजभर का हाथ बताया जा रहा है। महेंद्र राजभर सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। कभी ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ चलने वाले महेंद्र राजभर ने अपनी अलग धारा बनाई है। ओम प्रकाश राजभर लगातार उन्हें खारिज करते रहे हैं, लेकिन महेंद्र राजभर ने घोसी उपचुनाव में अपनी राजनीतिक ताकत का परिचय दिया है।

महेंद्र राजभर को एक समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटप्पा कहकर संबोधित किया था। उसके बाद से मऊ के इलाके में उन्हें महेंद्र कटप्पा के नाम से भी जाना जाता है। इसी कटप्पा ने ओम प्रकाश राजभर की राजनीतिक चमक को फीका कर दिया है। घोसी उप चुनाव में उन्हें किसी ने नहीं पूछा तो सुधाकर सिंह के पक्ष में खड़े हो गए और राजभर वोट बैंक को भेद कर अपनी महत्ता साबित कर दी।

2017 के चुनाव में मिला था नाम


महेंद्र राजभर को कटप्पा नाम पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान दिया था। पीएम मोदी ने मऊ के चुनावी मंच से उन्हें महेंद्र कटप्पा कहकर संबोधित किया था। इसके बाद से इलाके में उन्हें कटप्पा के नाम से ही जाना जाने लगा। शालीन व्यक्तित्व और परिपक्व भाषण के कारण आम लोगों वे गहरा प्रभाव डालते हैं। उन्हें ओम प्रकाश राजभर के विकल्प के तौर पर भी देखा जाने लगा है। ऐसे में महेंद्र राजभर अब सपा के लिए ओपी राजभर की भूमिका में दिख सकते हैं। महेंद्र राजभर ने साबित कर दिया है कि सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का वजूद और वजन दोनों इलाके में है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.