कौन हैं MPC के मेंबर जयंत वर्मा, जिन्होंने कहा- खस्ता है भारतीय इकोनॉमी की हालत

Updated on 27-02-2023 06:45 PM
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद से दुनिया के ज्यादातर देशों की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है। अभी भी कई देशों की अर्थव्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। अर्थव्यवस्था में गिरावट और मंदी की आशंका के बीच पिछले दिनों काफी कंपनियों ने कई कर्मचारियों को नौकरी से भी निकाला है। भारत की अर्थव्यवस्था में भी गिरावट आई थी। अब आरबीआई (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (RBI MPC) के सदस्य जयंत आर वर्मा (RBI MPC member Jayanth R Verma) ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता है। जयंत आर वर्मा ने ही पिछले दिनों एमपीसी की बैठक में रेपो रेट बढ़ाए जाने का विरोध किया था। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जयंत आर वर्मा ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि की हालत काफी नाजुक दिखाई दे रही है। ऐसे में एक देश को अपनी वर्कफोर्स को बढ़ाने के लिए जो करना चाहिए वो कम हो सकता है।

महंगाई पहुंचेगी आसमान पर


भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) के सदस्य जयंत आर वर्मा के मुताबिक, उन्हें उम्मीद है कि 2022-23 में महंगाई काफी ज्यादा रहने वाली है। हालांकि उन्होंने कहा कि 2023-24 में इसमें कमी आएगी। उन्होंने कहा कि मौद्रिक सख्ती से मांग पर दबाव पड़ रहा है। वहीं बढ़ते ईमएआई भुगतान से घरेलू बजट पर भी दबाव बढ़ता है और ऐसे में खर्च कम होते हैं। ग्लोबल फैक्टर्स की वजह से एक्सपोर्ट सेक्टर भी अभी स्ट्रगल कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी वजहों को देखते हुए डर है कि बढ़ती वर्कफोर्स की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए विकास में कमी आ सकती है। जयंत वर्मा अभी भारतीय प्रबंध संस्थान-अहमदाबाद (आईआईएम-अहमदाबाद) में प्रोफेसर हैं।

देश की आर्थिक वृद्धि 6.4 फीसदी रहने का अनुमान


भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2023-24 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि 6.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office) के अनुमान के मुताबिक, 2022-23 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 में अगले वित्त वर्ष के लिए वास्तविक रूप से 6.5 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। उनके मुताबिक, महामारी और यूक्रेन युद्ध की वजह से आने वाले महीनों में महंगाई का दबाव देखने को मिलेगा, साथ ही मौद्रिक तंगी दुनिया भर में विकास को जोखिम में डाल रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.