दिल्ली में फ्लैट और पेंटहाउस खरीदने का शानदार मौका, पहली बार ऑनलाइन नीलामी कर रहा DDA, जानिए डिटेल

Updated on 29-11-2023 01:50 PM
नई दिल्ली: 400 घंटे से अधिक समय तक चले बचाव अभियान के बाद आखिरकार उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिल्क्यारा टनल के अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। इसे देश का अब तक का सबसे बड़ा बचाव अभियान माना जा रहा है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की कई एजेंसियों के साथ-साथ विदेशी एक्सपर्ट्स भी शामिल थे। जब ऑगर मशीन भी सुरंग के आखिरी हिस्से तक पहुंचने से पहले जवाब दे गई तो लगा कि कई दिन की मेहनत बेकार चली जाएगी। लेकिन सोमवार को अंतिम 12 मीटर का मलबा हटाने के लिए बुलाए गए रैट माइनर्स ने कमाल कर दिया। 17 दिन से फंसे मजदूरों तक पहुंचने का सौभाग्य मिला मुन्ना कुरैशी को। कुरैशी ने सुरंग के आखिरी हिस्से को खोदा और मजदूरों ने उन्हें गले लगा लिया।

29 साल के मुन्ना कुरैशी दिल्ली की एक ट्रेंचलेस इंजीनियरिंग कंपनी में काम करते हैं। यह कंपनी सीवर लाइन और पानी की लाइनों की सफाई करती है। कुरैशी इस कंपनी की रैट माइनिंग टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने मीडिया से कहा, 'मैंने सुरंग के अंदर का आखिरी पत्थर हटाया तो वहां फंसे लोग मुझे देखकर खुशी से झूम उठे। उन्होंने मुझे गले से लगा लिया और खाने के लिए बादाम दिए। हम पिछले 24 घंटे से काम कर रहे थे। उन्होंने मुझे जो इज्जत दी वह मैं जिंदगी भर नहीं भूल सकता। इस बेहद मुश्किल ऑपरेशन में शामिल लोगों की खूब तारीफ हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके जज्बे को सलाम किया है।

बैन तकनीक बनी वरदान

फिरोज नाम के एक दूसरे रैट माइनर ने कहा कि जब हम टनल के अंदर पहुंचे तो खुशी से हमारे आंसू निकल गए। हम सभी खुश थे। मैंने फंसे हुए लोगों को गले से लगाया और उनका धन्यवाद अदा किया। ऑपरेशन में शामिल एक अन्य रैट माइनर ने बताया कि जब हम आखिरी कुछ मीटर दूर रह गए थे तो हम टनल में फंसे लोगों की आवाजें सुन रहे थे। हमने उनसे कहा कि हम उनके बहुत ही नजदीक पहुंच चुके हैं। हमारे पहुंचने के आधे घंटे बाद एनडीआरएफ के लोग भी सुरंग के अंदर आ गए।

इस मिशन में मुन्ना और फिरोज के अलावा रैट माइनर मोनू कुमार, वकील खान, परसादी लोधी और विपिन राजौत भी शामिल थे। उन्होंने सोमवार को शाम करीब सात बजे मलबा हटाने का काम शुरू किया था और 24 घंटे से भी कम समय में अपना काम पूरा कर दिया।

रैट होल माइनिंग छोटी सुरंग खोदकर कोयला निकालने की एक प्रोसेस है, लेकिन 2014 में इसे बैन कर दिया गया था। हालांकि यह तकनीक सिल्क्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों के लिए नया जीवन लेकर आई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.