कौन हैं पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी, जिसके साथ जुड़ रहा है बादशाह का नाम

Updated on 13-10-2022 05:01 PM

सिंगर व रैपर बादशाह (Badshah) अक्सर अपने गानों के चलते फैन्स से खूब प्यार लूटते हैं। बादशाह के गानें हिट होते हैं और खूब ट्रेंड भी करते हैं, जिसके लिए वो वाहवाही लूटते हैं। ऐसे में एक बार फिर बादशाह चर्चा में हैं लेकिन इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है। बादशाह करीब दो साल पहले पत्नी जैस्मिन से अलग हो गए थे और अब ऐसा कहा जा रहा है कि बीते एक साल से वो पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में आपको बताते हैं कौन हैं ईशा रिखी, जिसके साथ जुड़ रहा है बादशाह का नाम।

कैसे हुई पहली मुलाकात
बता दें कि ईशा और बादशाह के बारे में अभी तक अधिक लोगों को नहीं पता है। हालांकि कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने परिवार को रिलेशनशिप के बारे में पता दिया है।  रिपोर्ट के मुताबिक बादशाह और ईशा की मुलाकात एक कॉमन दोस्त की पार्टी में हुई थी। फिल्मों और म्यूजिक के सेम टेस्ट के चलते जल्दी ही दोनों दोस्त बन गए और फिर रिलेशनशिप में आ गए। कहा जा रहा है कि दोनों बीते एक साल से रिलेशनशिप में हैं।

कौन हैं ईशा रिखी
ईशा रिखी एक पंजाबी एक्ट्रेस हैं, और सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। ईशा रिखी के फोटोज पर फैन्स उनकी खूबसूरती की खूब तारीफ करते हैं। ईशा रिखी ने साल 2013 में फिल्म जट बॉयज पुत जट्टा दे से डेब्यू किया था। ईशा रिखी पंजाबी सिनेमा के कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं। बता दें कि ईशा ने बॉलीवुड में भी काम किया है और फिल्म नवाबजादे से डेब्यू किया था। ईशा आखिरी बार फिल्म Mindo Tasseldarni में नजर आई थीं। फिल्मों के अलावा ईशा रिखी कई म्यूजिक वीडियोज में भी जलवा बिखेर चुकी हैं।

जैस्मिन से टूटा बादशाह का रिश्ता
गौरतलब है कि बादशाह की शादी जैस्मिन से हुई थी लेकिन करीब दो साल पहले लॉकडाउन के वक्त उनके रिश्ते में दरार की खबरें सामने आई थीं। कहा तो ये भी गया था कि जैस्मिन, बादशाह से अलग पंजाब में अकेली रहीं। बता दें कि बादशाहऔर जैस्मिन की एक बेटी है, जिसका नाम जेस्मी ग्रेस मसीह सिंह है।  रिपोर्ट्स के मुताबिक कोविड काल के बाद जैस्मिन, बेटी के साथ लंदन शिफ्ट हो गई हैं।





अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.