कौन हैं राज पटेल, जिनकी रेड वाइन पीएम मोदी के स्टेट डिनर मेन्यू में हुई शामिल, जानिए एक बोतल की कीमत

Updated on 23-06-2023 07:22 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) तीन दिवसीय दौर पर अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान उनका अमेरिका में ग्रैंड वेलकम हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी के लिए शानदार स्टेट डिनर का आयोजन किया। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन की मेजबानी में व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएम मोदी को देखते हुए शाकाहारी मेनू तैयार किया गया है। इस स्टेट डिनर में भारत और अमेरिका के नामचीन मेहमान शामिल हुए। पीएम मोदी के लिए खास तौर पर शाकाहारी मेन्यू तैयार किया गया। डिनर के बाद मेहमानों को रेड वाइन परोसा गया। इन वाइन का कनेक्शन भा भारत से है। स्टेट डिनर में 'पटेल रेड ब्लेंड 2019' वाइन खास तौर पर शामिल किया गया।

कौन हैं राज पटेल
व्हाइट हाउस के डिनर में डिनर के आखिरी में 'पटेल रेड ब्लेंड 2019' (PATEL Red Blend 2019) सर्व किया गया। पटेल रेड वाइन का कनेक्शन भारत के गुजरात से रहा है। इस कंपनी की शुरुआत राज पटेल (Raj Patel) ने की है। भारत के गुजरात में जन्मे राज पटेल साल 1972 में अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। अमेरिका में ही उन्होंने यूसी डेविस में अपनी पढ़ाई पूरी की और फिर रॉबर्ट मोंडावी वाइनरी में इंटर्नशिप की। साल 2000 में उन्होंने अपना वाइन प्रोडक्शन बनाना शुरू किया। उनके वाइन प्रोडक्शन की पहली रिलीज साल 2007 में हुई थी। मौजूदा वक्त में उनकी वाइनरी करीब 1000 केस का प्रोडक्शन करती है। अगर कीमत की बात करें तो इस वाइन के एक बोतल की कीमत 75 डॉलर यानी करीब 6000 रुपये है।

पटेल वाइन में भारत से खास कनेक्शन

ईटी के मुताबिक पटेल रेड ब्लेंड 2019 राज पटेल के स्वामित्व वाली नापा वैली वाइनरी का प्रोडक्ट है। राज पटेल गुजरात के रहने वाले हैं। हालांकि बहुत शुरू में ही वो अमेरिका जाकर बस गए। इसकी वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक इस खास रेड वाइन को ब्लैक चेरी, क्रश कोको, ब्लैक पल्म, बेर, चेरी, और रास्पबेरी से तैयार किया गया है। उन्होंने यूएस स्टेट डिनर के खास मेहमानों के लिए ये रेड वाइन सर्व किया। हालांकि वो खुद इस डिनर का हिस्सा नहीं बन पाए। उन्हें डिनर में शामिल होने के लिए निमंत्रण नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि उन्हें व्हाइट हाउस की ओर से स्टेट डिनर के लिए रेड वाइन सर्व करने का ऑर्डर मिला था, लेकिन उन्हें निमंत्रण नहीं मिला था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.