समुद्र में क्रैश हुए उत्तर कोरियाई जासूसी उपग्रह के लिए कौन जिम्मेदार? 'लापरवाह' अधिकारियों पर गिरी गाज

Updated on 19-06-2023 07:59 PM
प्योंगयांग : उत्तर कोरिया की सत्तारूढ़ पार्टी ने एक उच्च स्तरीय बैठक में हाल ही में फेल हुए एक सैटेलाइट लॉन्च की निंदा की। सरकारी मीडिया ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। बैठक में जिम्मेदार अधिकारियों को 'कड़ी' आलोचना का सामना करना पड़ा। उत्तर कोरिया ने 31 मई को अपने पहले सैन्य जासूसी उपग्रह को कक्षा में स्थापित करने का प्रयास किया था। लेकिन लॉन्च के तुरंत बाद यह समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उत्तर कोरिया के इस सैटेलाइट लॉन्च ने जापान और दक्षिण कोरिया में लोगों को डरा दिया था।


सरकारी एजेंसी केसीएनए के अनुसार, वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया की सेंट्रल कमिटी की बैठक की रिपोर्ट में, सत्तारूढ़ दल ने 'उन अधिकारियों की तीखी आलोचना की, जिन्होंने गैर-जिम्मेदाराना ढंग से सैटेलाइट लॉन्च की तैयारी की'। बैठक में इस 'गंभीर' विफलता की जांच की मांग भी की गई। कमिटी ने जल्द ही अपने जासूसी उपग्रह को सफलतापूर्वक लॉन्च करने की कसम खाई। प्योंगयांग का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ती अमेरिकी सैन्य उपस्थिति के विरोध में इसकी आवश्यकता है।

प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा उत्तर कोरिया

पिछले महीने 31 मई को हुए इस लॉन्च की अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान ने निंदा की थी। उन्होंने कहा था कि यह उत्तर कोरिया को बैलिस्टिक मिसाइल टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से रोकने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का उल्लंघन करता है। सिर्फ सैटेलाइट लॉन्च ही नहीं, उत्तर कोरिया ने इस साल प्रतिबंधों को धता बताने वाले कई लॉन्च किए हैं जिसमें उसकी सबसे शक्तिशाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण भी शामिल है।

हथियारों का जखीरा बढ़ा रहे किम जोंग

उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच संबंध अपने सबसे निचले बिंदुओं में से एक पर हैं। कूटनीति रुकी हुई है और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन हथियारों में इजाफा कर रहे हैं जिनमें सामरिक परमाणु हथियार भी शामिल हैं। दक्षिण कोरिया ने कहा कि हाल के दिनों में उसने दुर्घटनाग्रस्त रॉकेट के एक बड़े हिस्से को समुद्र तल से सफलतापूर्वक निकाल लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.