कौन हैं Saransh Jain? जिसकी श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में हुई एंट्री, वाशिंगटन सुंदर की लेंगे जगह

Updated on 28-07-2026 02:33 PM
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 15 अगस्त से होना तय है। बीसीसीआई की ओर से आज यानी 28 जुलाई को 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। लाल गेंद के खेल में बदलाव के दौर से गुजर रही भारतीय टीम में सारंश जैन की एंट्री हुई है। वह संभावित रूप से वाशिंग्टन सुंदर की जगह लेते हुए नजर आएंगे जो चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

कौन हैं सारांश जैन ?

इंदौर के रहने वाले सारांश जैन घरेलू क्रिकेट के सबसे कामयाब खिलाड़ियों में से एक हैं। वह ऑफब्रेक गेंदबाजी के साथ ही निचले क्रम में बल्लेबाजी से भी योगदान देने की क्षमता रखते हैं। मुख्य तौर से उन्हें लाल गेंद के खेल का स्पेशलिस्ट माना जाता है। यह उनके आंकड़ों में भी झलकता है। फर्स्ट क्लास में उन्होंने 54 मैचों की 97 पारियों में 188 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है।
वहीं 85 पारियों में 31 की औसत से 2223 रन भी बनाए हैं। खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में सारांश 2 शतक और 14 फिफ्टी लगा चुके हैं। इसके अलावा लिस्ट-ए और टी20 में उन्होंने क्रमश: 38 और 18 विकेट अपने खाते में जोड़े। जैन उन खिलाड़ियों से अलग हैं, जिन्होंने आईपीएल की चकाचौंध से अपना नाम नहीं बनाया। बल्कि घरेलू क्रिकेट के संघर्ष से आगे आए हैं। 33 साल की उम्र में उनके लिए नेशनल टीम के दरवाजे खुले हैं। देखना दिलचस्प होगा कि उनका करियर कैसा गुजरता है।

वाशिंग्टन सुंदर की लेंगे जगह

सारांश जैन को मुख्य रूप से वाशिंग्टन सुंदर की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया है। श्रीलंका की पिच को मद्देनजर रखते हुए चयनकर्ताओं ने 4 स्पिनर को चुना है। लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा की वापसी हुई है, उनकी ही शैली के मानव सुथार भी टीम में हैं। कुलदीप यादव रिस्ट स्पिनर के तौर पर हैं। ऐसे में सुंदर की गैरमौजूदगी में एक ऑफ स्पिनर की कमी थी, जिसे सारांश पूरी करेंगे।

IND vs SL टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि कि पाकिस्तान हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी।…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को जगह मिली है। आईपीएल में…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली। माना जा रहा था कि बैकअप विकेटकीपर के रूप में वह टीम…
 17 September 2026
मियामी: इंटर मियामी की टीम ने कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह टूर्नामेंट अमेरिका की मेजर लीग सॉकर की विजेता और मैक्सिको की लीगा एमएक्स के कैम्पियोन…
 17 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को होनी है। उससे पहले कई इवेंट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 10 सितंबर से ही बास्कोटबॉल के मुकाबले…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मे अश्विन का क्रिकेट सफर जितना…
 16 September 2026
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल…
 16 September 2026
ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।…
Advt.