भारत में अफगानिस्तान का राजदूत कौन? तालिबान के फैसले को नहीं मान रहे पुराने अधिकारी- कहा नहीं छोड़ेंगे पद

Updated on 16-05-2023 06:58 PM
नई दिल्ली: अफगानिस्तान दूतावास में अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई है। दिल्ली स्थित अफगानिस्तान दूतावास में राजदूत (Afghan Ambassador) कौन होगा इसको लेकर कन्फ्यूजन और बढ़ गया है। तालिबान (Taliban) की ओर से पहली बार भारत में अफगानिस्तान दूतावास के लिए राजदूत की नियुक्ति की गई। तालिबान के एक टॉप लीडर की ओर से कहा गया कि कादिर शाह अगले राजदूत होंगे। तालिबान की ओर से यह भी कहा गया कि कादिर शाह को काबुल से नहीं भेजा गया है बल्कि वह दूतावास के साथ काम कर रहे थे। तालिबान की ओर से भले ही यह नियुक्ति की गई लेकिन अफगान राजदूत फरीद मामुन्दजई (Farid Mamundzay) और पिछली अशरफ गनी सरकार (Ashraf Ghani Government) की ओर से नियुक्त दूसरे अधिकारियों ने पद छोड़ने से इनकार कर दिया है। भारत ने अभी तक तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है और काबुल में समावेशी सरकार के गठन के लिए जोर दे रहा है। भारत ने यह भी कहा है कि किसी भी देश के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों के लिए अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।


दूतावास ने सोमवार को एक बयान में तालिबान की ओर से चुने गए नए दूतावास प्रमुख कादिर शाह पर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया। दूतावास ने कहा कि नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मामुन्दजई को पिछली अशरफ गनी सरकार द्वारा नियुक्त किया गया था और वह अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता पर काबिज होने के बाद भी अफगान दूत के रूप में काम कर रहे हैं। वहीं वर्ष 2000 से अफगान दूतावास में ट्रेड काउंसलर के रूप में काम कर रहे कादिर शाह ने पत्र लिखकर दावा किया है कि उन्हें तालिबान द्वारा प्रभारी नियुक्त किया गया है।

अफगानिस्तान दूतावास के बयान में कहा गया है कि दूतावास अफगान लोगों के हितों का समर्थन करने के साथ काबुल में तालिबान शासन को मान्यता नहीं देने के भारत सरकार के निरंतर एक रुख की सराहना करता है, जैसा कि दुनिया भर में लोकतांत्रिक सरकारों के मामले में रहा है। कादिर शाह के दावे पर भारत सरकार की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

भारत में राजदूत नियुक्त करने के तालिबान के कदम की पहली सार्वजनिक पुष्टि में दोहा में राजनीतिक कार्यालय के तालिबान प्रमुख सुहैल शाहीन ने बताया था कि यह एक तर्कसंगत निर्णय था जो भारत के साथ बेहतर संबंधों का मार्ग प्रशस्त करेगा। पिछले साल जून में, भारत ने अफगानिस्तान की राजधानी में अपने दूतावास में एक तकनीकी टीम तैनात करके काबुल में अपनी राजनयिक उपस्थिति फिर से स्थापित की। अफगानिस्तान को अब भी भारत की ओर से मदद दी जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.