विधायक लिखी गाड़ी से देर रात कानपुर जेल लाया गया अपराधी कौन है? मुंह छिपाते हुए पुलिसवालों ने कराई एंट्री

Updated on 09-11-2023 01:32 PM
कानपुर: यूपी के कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। बुधवार रात विधायक लिखी गाड़ी कानपुर जेल गेट के बाहर रुकती है। गाड़ी से दो पुलिसकर्मी और सिविल वर्दी में एक शख्स मुल्जिम को लेकर उतरते हैं। इसी दौरान मीडिया कर्मियों को देखकर पुलिसकर्मी अपराधी का मुंह छिपाते हुए जेल के अंदर एंट्री करा देते हैं। सवाल उठता है कि ऐसा कौन सा अपराधी था, जिसे विधायक की गाड़ी से जेल लाया गया। रात 9 बजे कौन से अपराधी की एंट्री कराई गई? मीडिया कर्मियों को देखकर विधायक लिखी गाड़ी फौरन मौके से रफूचक्‍कर हो गई।

बुधवार रात विधायक की गाड़ी से जब अपराधी उतरा तो लोगों ने समझा कि निष्कासित बीजेपी नेता डॉ प्रियरंजन आशु दिवाकर हैं। प्रियंरजन आशु दिवाकर किसान बाबू सिंह आत्महत्या मामले में आरोपी हैं। उन पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया है। इसके साथ ही 82 का नोटिस भी चस्पा कर चुकी है। लेकिन विधायक की गाड़ी से जेल लाया गया अपराधी आशु दिवाकर नहीं थे। लोगों ने पूछा यह कौन सा अपराधी है जिसे वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।

जेल में कराई एंट्री


स्थानीय लोगों ने जब सिविल वर्दी में उतरे शख्स से पूछा कि विधायक की गाड़ी से इतनी रात में किसे जेल लाया गया है, वह शख्स आरोपी का मुंह छिपाने लगा। इसके बाद उसे फौरन जेल के गेट के अंदर एंट्री करा दी। लोगों ने उस शख्स को घेर लिया और पूछने लगे कि इतनी रात में किसे जेल के अंदर भेजा है। लेकिन उसने अपना मुंह नहीं खोला।

शांति भंग में भेजा

जानकारी के मुताबिक, जिस आरोपी को जेल लाया गया था, उसे शांति भंग में भेजा गया था। बिल्हौर एसीपी ने उसकी जमानत रद्द कर दी थी, और उसे 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया था। जेल अधीक्षक बीडी पांडेय के मुताबिक, चौबेपुर पुलिस शांतिभंग के आरोपी को लेकर आई थी। लेकिन विधायक लिखी गाड़ी से अपराधी को जेल लाने के बारे में कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.