अजित पवार के 'झंडा मंत्री' कौन15 अगस्त पर ध्वजारोहण के लिए सत्ता पक्ष में जंग, शिंदे सरकार में सब कुछ ठीक

Updated on 12-08-2023 12:51 PM
मुंबई: सरकार में अजित पवार के शामिल होने के बाद पालक मंत्री के पद से पवार के लोगों को दूर रखा गया है। ऐसे में सरकार ने निर्णय लिया है कि अजित पवार के साथ मंत्री बनने वालों को भी ध्वजारोहण का अवसर मिले, इसलिए पालक मंत्री न होते हुए भी उन्हें 15 अगस्त के दिन ध्वजारोहण के लिए 'झंडा मंत्री' बनाया जाए। इस पर भी सरकार में विवाद हुआ। गुरुवार को सरकार ने मंत्रियों के ध्वजारोहण करने की लिस्ट जारी की, जिसे शुक्रवार को बदल दिया गया। कहा जा रहा है कि मंगलवार 15 अगस्त से पहले देखिए क्या-क्या और भी बदलाव होता है। शिंदे-फडणवीस सरकार में अजित पवार के शामिल होने से पहले शिंदे और फडणवीस के 20 मंत्रियों को पालक मंत्री बनाया गया गया था, लेकिन पवार के लोग अभी भी वेटिंग लिस्ट में हैं। पालक मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर तीनों दलों में विवाद है, हालांकि सरकार विवाद मानने के लिए तैयार नहीं है। लेकिन पवार के लोगों को पालक मंत्री भी नहीं बनाया जा रहा।

सरकार ने राज्य के 28 जिलों में कैबिनेट मंत्री को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी है। एनसीपी का पुणे में दबदबा है, इसिलए वह पुणे का पालक मंत्री पद मांग रही है। लेकिन बीजेपी का भी यहां पर दावा है। इसलिए पहले तय किया गया कि चंद्रकांत पाटील पुणे में झंडा फहराएंगे। लेकिन बाद में अजित पवार और फडणवीस के बीच इस पर चर्चा हुई और फैसला बदलकर चंद्रकांत पाटील की जगह पुणे में राज्यपाल रमेश बैस के हाथों ध्वजारोहण कराने का फैसला लिया गया। छगन भुजबल नाशिक जिले में ध्वजारोहण करने इच्छुक थे, लेकिन उनकी इच्छा पूरी नहीं हुई। उन्हें अमरावती जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

कौन कहां करेगा झंडा वंदन?
शुक्रवार को राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार, मुंबई शहर के मंत्रालय में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ध्वजारोहण करेंगे। मुंबई उपनगर में मंगल प्रभात लोढा, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री अजित पवार कोल्हापुर में झंडा वंदन करेंगे। राज्य के सार्वजनिक निर्माण कार्य मंत्री रवींद्र चव्हाण ठाणे, खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल अमरावती, वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार चंद्रपुर, उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटील रायगड, सहकारिता मंत्री दिलीप वलसे-पाटील वाशिम, राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटील अहमदनगर, ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन नाशिक, एमएसआरडीसी मंत्री दादाजी भुसे धुलिया, जलापूर्ति व स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटील जलगांव में ध्वजारोहण करेंगे।

हिंगोली, वर्धा, गोंदिया, भंडारा, अकोला और नांदेड में जिलाधिकारियों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है। तीन दलों की सरकार में पुणे, नाशिक, रायगड और कोल्हापुर जिले में ध्वजारोहण को लेकर विवाद है। एनसीपी इन जिलों के पालकमंत्री पद मांग रही है।

पालक मंत्री होने का मतलब
किसी जिले का पालक मंत्री यानी प्रभारी मंत्री होना प्रशासनिक व्यवस्था में बहुत महत्वपूर्ण होता है। जिस जिले का जो पालक मंत्री होता है, वही उस जिले की विकास योजनाओं को फाइनल करता है। उस जिले की जिला नियोजन और विकास समिति (डीपीडीसी) की बैठकों की वह अध्यक्षता करता है। डीपीडीसी का बैठकों में ही जिले के विकास कार्यों के लिए सरकारी योजनाओं का निर्धारण होता है। जिस पार्टी का पालक मंत्री होता है, वह अपनी पार्टी के प्रभाव वाले इलाकों के लिए ज्यादा से ज्यादा योजनाएं स्वीकृत करता है।

यानी सारा मसला जिले के विकास के फंड पर ज्यादा से ज्यादा कब्जे का है, इसलिए पालक मंत्री पद के लिए सरकार में शामिल तीनों पार्टियों के बीच गलाकाट लड़ाई चल रही है। झंडा वंदन के लिए तो अजित पवार कोल्हापुर और छगन भुजबल अमरावती जाने को तैयार हो गए हैं, लेकिन जब अधिकृत रूप से पालक मंत्री पदों का बंटवारा होगा, तब इसे लेकर घमासान देखने को मिले तो आश्चर्य नहीं होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.