कौन है RCB की टीम का असली मालिक? विजय माल्या के बाद इनके हाथ में है विराट कोहली की टीम की चाबी
Updated on
10-06-2025 02:45 PM
बेंगलुरु: आईपीएल 2025 में आरसीबी की टीम ने खिताब अपने नाम किया। 18 साल के इंतजार के बाद आरसीबी की टीम ने आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद आरसीबी के मालिक कौन हैं, इसे लेकर लोगों में उत्सुकता था। कभी विजय माल्या ने इस टीम को अपने हाथों से बनाया था। लेकिन अब टीम का मालिकाना हक और नेतृत्व बदल गया है। फिलहाल, यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (USL) आरसीबी की मालिक है। यूएसएल, ब्रिटिश कंपनी डियाजियो की सहायक कंपनी है। इसका मतलब है कि आरसीबी का प्रबंधन यूएसएल करती है, लेकिन असली नियंत्रण डियाजियो के पास है।
विजय माल्या ने की थी शुरुआत
आरसीबी की शुरुआत विजय माल्या ने की थी। उस समय वह यूनाइटेड स्पिरिट्स के मालिक थे। उन्होंने 476 करोड़ रुपये में आरसीबी को खरीदा था। उस समय आरसीबी दूसरी सबसे महंगी टीम थी। मालिक होने के नाते, माल्या के UB ग्रुप ने आरसीबी को खूब स्पॉन्सर किया। रॉयल चैलेंज और मैकडॉवेल्स नंबर 1 जैसे ब्रांड आरसीबी के साथ जुड़े थे। टीम का नाम 'रॉयल चैलेंजर्स' भी रॉयल चैलेंज व्हिस्की ब्रांड से लिया गया था। किंगफिशर भी स्पॉन्सर के तौर पर टीम से जुड़ी थी।
बाद में माल्या ने छोड़ दी कंपनी
2016 में कानूनी मुश्किलों के चलते माल्या ने USL छोड़ दी। इसके बाद आरसीबी का पूरा नियंत्रण यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के पास चला गया। डियाजियो अब USL की मालिक है। रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड आरसीबी का संचालन करती है। इसके चेयरमैन प्रथनेश मिश्रा हैं। वह डियाजियो इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर भी हैं।
WPL टीम भी कंपनी के पास
इस कॉर्पोरेट समर्थन से आरसीबी को वित्तीय स्थिरता मिली है। इससे टीम आईपीएल की सबसे मूल्यवान फ्रेंचाइजी में से एक बनी हुई है। यूनाइटेड स्पिरिट्स के पास रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की महिला टीम भी है। इस टीम ने हाल ही में WPL का खिताब जीता है।
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में शनिवार को एक और पदक मिला। आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदरसा विनोद की तिकड़ी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम…
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 3 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। टूर्नामेंट में शूटिंग, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन,…
जापान के नागोया किंजो फुटो एरिना में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 की स्क्वैश प्रतियोगिता के मेंस सिंगल सेमीफाइनल में भारत के अभय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पहला पदक दिलाने वाली सुचिका तारियाल ने अपना दर्द साझा किया है। सुचिका को सेमीफाइनल मुकाबले में विवादित…