जयशंकर से हाथ मिलने वाली यह खूबसूरत राजनेता कौन है, खालिस्तानियों के गढ़ से है सीधा कनेक्शन

Updated on 15-07-2023 01:45 PM
जकार्ता: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंडोनेशिया की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई देशों के विदेश मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय मुलाकात भी की है। इसमें कनाडा की विदेश मंत्री मिलानी जॉली भी शामिल हैं। जयशंकर ने शुक्रवार को जकार्ता में कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हिंसा को उकसाने वाली स्थिति से कड़ाई से निपटने और कनाडा में भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कनाडा इन दिनों खालिस्तानी अलगाववादियों का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है।

जयशंकर ने जताई सख्त नाराजगी

कनाडा में खालिस्तान समर्थकों की भारत विरोधी गतिविधियों को लेकर जयशंकर ने मेलानी जोली से सख्त नाराजगी भी जताई। उन्होंने मुलाकात की तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि जकार्ता में कनाडाई विदेश मंत्री मेलानी जोली से मुलाकात की और हिंद-प्रशांत क्षेत्र तथा हमारे आर्थिक सहयोग पर चर्चा की। हमारे राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के महत्व को और हिंसा को भड़काने वाली स्थिति से कड़ाई से निपटने की जरूरत को रेखांकित किया।

भारत ने कनाडा को पहले ही दे दी है चेतावनी

कुछ दिनों पहले कनाडा में भारत विरोधी प्रदर्शन के दौरान भारतीय राजनयिकों के खिलाफ पोस्टर प्रदर्शित किए गए थे। इसमें अधिकारियों के नाम और फोन नंबर के अलावा उनके खिलाफ हिंसा की अपील की गई थी। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इन पोस्टर्स को लेकर कनाडा के सामने सख्त आपत्ति जताई थी। बाद में कनाडा ने भारत को भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया था। भारत ने कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे अपने साझेदार देशों से कहा है कि चरमपंथी खालिस्तानी विचारधारा को बढ़ने नहीं दें और इनका बढ़ना रिश्तों के लिए अच्छा नहीं है।

कौन हैं मिलानी जॉली
मिलानी जॉली कनाडा की विदेश मंत्री के साथ एक वकील भी हैं। वह कनाडा की लिबरल पार्टी की सदस्य हैं। वह कनाडाई संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में अहंटसिक-कार्टियरविले के मॉन्ट्रियल-क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने 2015 के चुनाव में सांसद के तौर पर पहली बार जीत हासिल की थी। उन्होंने बतौर मंत्री कनेडियन हेरिटेज, टूरिज्म,और ला फ्रैंकोफ़ोनी सहित कई विभाग संभाले हैं। जोली ने 2013 के मॉन्ट्रियल नगरपालिका चुनाव में मॉन्ट्रियल के मेयर के लिए भी चुनाव लड़ा था, हालांकि वह डेनिस कोडर्रे से हार गई थीं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में आयोजित यूएस-चीन समिट ( Donald Trump Xi Jinping Summit ) के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की जा रही…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र में बेहद दमदार भाषण दिया है। उन्होंने दुनिया के सबसे मंच पर वैश्विक ताकतों को आइना दिखाते हुए कहा 'हम उस…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के अपने संबोधन में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला है। नेतन्याहू ने ममदानी को न्यूयॉर्क…
 25 September 2026
रोम: इटली की सरकार ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर रोक लगा दी है। प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी की कैबिनेट ने गुरुवार को इस मामले में आदेश पारित किया है।…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में चल रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के बीच अहम मुलाकात हुई है। इस दौरान दोनों…
 25 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने यूएपीए (UAPA) कानून के तहत हिरासत में लिए गए लोगों को लेकर भारत सरकार पर निशाना साधा है। करीब 9 साल…
 25 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में स्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी को एक अहम यूरोपीय देश का साथ मिला है। पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने सुरक्षा…
 25 September 2026
संयुक्त राष्ट्र: ईरान के राष्‍ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने परमाणु बम को नापाक बताते हुए उसको बनाने की किसी भी महत्‍वाकांक्षा को पूरी तरह से खारिज किया है। ईरानी राष्‍ट्रपति ने…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
Advt.