कौन है यह देश जो भारतीय पैसेंजर्स से वसूल रहा है 1000 डॉलर का टैक्स!

Updated on 27-10-2023 02:07 PM
नई दिल्ली: सेंट्रल अमेरिकी देश अल साल्वाडोर का नाम कुछ साल पहले उस समय सुर्खियों में आया था जब उसने बिटकॉइन पर बड़ा फैसला लिया था। अल साल्वाडोर बिटकॉइन को लीगल टेंडर के रूप में स्वीकार करने वाला पहला देश बना था। अब यह देश एक बार फिर सुर्खियों में है। यह देश भारत और अफ्रीका से आने वाले यात्रियों से 1000 डॉलर यानी करीब 83,240 रुपये की फीस वसूल रहा है। वैट लगाकर यह राशि 1130 डॉलर रुपये बैठती है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि बड़ी संख्या में लोग अमेरिका पलायन करने के लिए अल साल्वाडोर का इस्तेमाल करते हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए अल साल्वाडोर ने यह कदम उठाया है।

अल साल्वाडोर की पोर्ट अथॉरिटी ने अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा कि भारत या अफ्रीका के पासपोर्ट पर आ रहे लोगों से फीस वसूली जाएगी। यह फीस भारत के साथ-साथ अफ्रीका के 50 से भी अधिक देशों के लोगों पर लागू होगी। इस फीस से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल देश के प्रमुख एयरपोर्ट में सुधार करने पर खर्च की जाएगी। अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने इसी हफ्ते अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री ब्रायन निकोल्स से मुलाकात की थी। इसमें माइग्रेशन पर भी चर्चा हुई थी।

कब से लागू हुई फीस

अमेरिका के Customs and Border Patrol विभाग के मुताबिक पिछले फाइनेंशियल ईयर में उसका सामना अवैध तरीके से अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे 32 लाख लोगों से हुआ था। अफ्रीका और कई अन्य देशों के प्रवासी अमेरिका जाने के लिए सेंट्रल अमेरिका के देशों का इस्तेमाल करते हैं। वैट मिलाकर अब इन लोगों को 1130 डॉलर चुकाने होंगे। नई फीस 23 अक्टूबर से लागू हो गई है। एयरलाइन कंपनियों को अफ्रीका के 57 देशों और भारत से आने वाले पैसेंजर्स की लिस्ट रोज अधिकारियों को देनी होगी। कोलंबिया की एयरलाइन Avianca ने यह प्रोसेस शुरू कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.