कौन हैं वॉकर ब्लैंको, जिन्हें डेट कर रहीं अनन्या पांडे! अनंत-राधिका की शादी में प्यार में डूबा था कपल, देखा?

Updated on 07-08-2024 06:04 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की जिंदगी में प्यार ने फिर दस्तक दी है। एक्टर आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप करने के बाद उन्होंने अब पूर्व मॉडल को डेट करना शुरू किया है, जिसका नाम वॉकर ब्लैंको हैं। बताया जा रहा है कि अनन्या और वॉकर ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी साथ में अटैंड की थी। इस दौरान अनन्या ने वॉकर को सबसे अपने 'पार्टनर' के रूप में मिलवाया था और वो इस रिश्ते को छिपाने की कोशिश भी नहीं कर रही थीं। जानिए पूरी डिटेल।
\हमारे सहयोगी बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Walker Blanco एक्स मॉडल हैं। सात ही अंबानी की एक प्रॉपर्टी में काम भी करते हैं। उनकी अनन्या से मुलाकात उस क्रूज पार्टी में हुई थी, जिसे अनंत और राधिका ने होस्ट की थी। इसके बाद अनन्या और वॉकर करीब आ गए।

अनंत और राधिका की शादी से अनन्या-वॉकर की फोटो वायरल

अनंत और राधिका की शादी की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिनमें अनन्या को वॉकर के काफी करीब देखा जा सकता है। दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। दोनों ने पूरी शादी में खूब इंजॉय किया। फंक्शन में रोमांटिक गाना बजने पर दोनों ने डांस भी किया।

कौन हैं वॉकर ब्लैंको?

वैसे तो रिपोर्ट्स बता रही हैं कि वॉकर एक्स मॉडल हैं और अंबानी के एक प्रोजेक्ट में काम करते हैं। लेकिन अगर उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नजर डाले तो उन्हें वाइल्ड लाइफ पसंद है। वो समंदर की गहराइयों में जाना पसंद करते हैं। सांपों से लेकर तमाम तरह के खतरनाक जानवरों को खिलाते नजर आते हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 16.6K लोग फॉलो करते हैं। इनमें अनन्या पांडे भी शामिल हैं।

हार्दिक पांड्या से जुड़ा था नाम

मालूम हो कि दावा किया जा रहा था कि अनंत और राधिका की शादी में अनन्या पांडे और हार्दिक पांड्या काफी मस्ती कर रहे थे। दोनों इसी शादी में एक-दूसरे के करीब आ गए। रातभर साथ रहे। बाद में अनन्या ने इंस्टाग्राम पर हार्दिक को फॉलो भी किया। इससे हर तरफ सनसनी मच गई थी, क्योंकि उस वक्त हार्दिक अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के दर्द से गुजर रहे थे।

आदित्य रॉय कपूर को किया डेट

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर का प्यार किसी से छिपा नहीं है। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वेकेशन पर भी साथ जाते थे, जहां से इनकी फोटोज वायरल होती थीं। इन्होंने कभी अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया, लेकिन कभी छिपाया भी नहीं। लेकिन ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक सका और कुछ महीने पहले दोनों अलग हो गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
Advt.