कौन हैं यश दयाल जिनकी रिंकू सिंह ने 5 छक्के मारकर उधेड़ दी बखिया, दोनों में है खास रिश्ता
Updated on
10-04-2023 07:17 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का अब तक का सबसे रोचक मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बीते रविवार को अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। टाइटंस ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के सामने 205 रन का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसको कोलकाता के लिए आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर रिंकू सिंह ने चेज किया।
नाइट राइडर्स के हाथ से तकरीबन मैच निकल गया था। उनको आखिरी 5 गेंद पर जीतने के लिए 28 रन की दरकार थी। ऐसे में रिंकू सिंह ने चमत्कार किया और 5 गेंद पर 5 छक्के लगाकर टीम को मैच जिता दिया। रिंकू ने तो बड़े पैमाने पर अपने नाम का डंका बजा दिया, अब इस पारी के बाद लगभग उनको हर कोई जानता है। लेकिन क्या आप यश दयाल को जानते हैं जिनको रिंकू ने आखिरी ओवर में 5 छक्के लगाए? अगर नहीं तो आइये उनके बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।
कौन हैं यश दयाल?
आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने युवा गेंदबाज यश दयाल को 3 करोड़ 20 लाख रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा था। पहले ही सीजन में यश ने 9 मैच में 11 विकेट लेकर सबको काफी प्रभावित भी किया था, जिसके बाद उन्हें बांग्लादेश दौरे पर भारतीय स्क्वाड में भी जगह मिली थी। गौरतलब है कि आईपीएल 2023 उनके लिए अब तक इतना सुखद नहीं रहा। बता दें कि यश उत्तरप्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले हैं। वह यूपी के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। वहीं उनके पिता चंद्रपाल भी अपने जमाने में एक तेज गेंदबाज थे।
रिंकू और यश का है खास रिश्ता
दरअसल, रिंकू सिंह और यश दयाल दोनों ही डोमेस्टिक क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। दोनों टीममेट भी हैं। वहीं जब हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर बड़ी जीत दर्ज की थी। तो रिंकू ने इंस्टाग्राम पर उसके लिए एक पोस्ट शेयर की थी, जिस पर वह जीत की अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे। उसी पोस्ट पर यश दयाल ने भी कॉमेंट किया था और रिंकू को एक बड़ा खिलाड़ी बताया था, जिस पर रिंकू ने रियेक्ट भी किया था। यश का यह कॉमेंट देखकर लगता है कि दोनों के बीच एक अच्छी बॉन्डिंग भी है।
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…