राजस्थान या दिल्ली में से कौन मारेगा बाजी? बड़े मुकाबले से पहले जानें दोनो टीमों की प्लेइंग 11
Updated on
08-04-2023 08:36 PM
गुवाहाटी: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 11वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण पहले दो मुकाबलों में हार का सामना करने वाली दिल्ली कैपिटल्स को अगर आज मैच जीतना है तो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी करनी होगी।पहले दो मैचों में मार्क वुड और अल्जारी जोसेफ जैसे गेंदबाजों ने पृथ्वी शॉ और सरफराज खान जैसे दिल्ली के बल्लेबाजों को दहशत में डाल दिया था। ऐसे में उनके लिए आज ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ और जेसन होल्डर जैसे गेंदबाजों का सामना करना आसान नहीं होगा। इसके अलावा राजस्थान के पास रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल जैसे स्पिनर भी हैं जो बारसपारा स्टेडियम की बल्लेबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों में भी विरोधी टीम को परेशानी में डाल सकते हैं। आक्रामक ओपनर जोस बटलर का इस मैच में खेलना मुश्किल है जो दिल्ली के लिए अच्छी खबर हो सकती है। बटलर पिछले मैच में कैच लेते समय चोटिल हो गए थे और उनके बाएं हाथ की छोटी उंगली में टांके लगे हैं। हालांकि, इसके बावजूद दिल्ली के गेंदबाजों की मुश्किल कम होने वाली नहीं हैं। ओपनर यशस्वी जायसवाल और कप्तान संजू सैमसन लय में हैं और वह एनरिच नॉर्त्जे, खलील अहमद और कुलदीप यादव जैसे गेंदबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं। राजस्थान की टीम ने अपना पिछला मैच गंवाया था, लेकिन इसके बावजूद वह इस मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी।
कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, राइली रूसो, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुकेश कुमार और एनरिख नॉर्खिया
इम्पैक्ट प्लेयर्स: चेतन सकारिया, यश ढुल, इशांत शर्मा, ललित यादव
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर्स: मुरुगन अश्विन, नवदीप सैनी, एडम जाम्पा, संदीप शर्मा
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…