पूरी दुनिया ने दोनों हाथों से कमाया, गौतम अडानी और मुकेश अंबानी ने गंवाया

Updated on 15-02-2023 06:31 PM
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में काफी उछाल आई थी। इस दौरान उनकी नेटवर्थ 150 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई थी और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए थे। यह मुकाम हासिल करने वाले वह एशिया के पहले शख्स थे। लेकिन इस साल अडानी की नेटवर्थ में भारी गिरावट आई है। अमेरिका शॉर्ट सेलिंग कंपनी Hindenburg Research ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के खिलाफ एक निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। उसके बाद से ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है। इसके ग्रुप के मार्केट कैप में 100 अरब डॉलर से अधिक गिरावट आई है। अडानी की नेटवर्थ में भी 69.1 अरब डॉलर की गिरावट आई है। पिछले साल उनकी नेटवर्थ में सबसे ज्यादा उछाल आई थी और इस साल वह सबसे ज्यादा गंवाने में पहले नंबर पर हैं।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इस साल दुनिया के टॉप 50 अरबपतियों में से केवल तीन की नेटवर्थ में गिरावट आई है। ये तीनों एशिया के हैं। एशिया के सबसे बड़े रईस और रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ में इस साल 5.58 अरब डॉलर की गिरावट आई है। वह 81.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं। चीन के अरबपति झोंग शैनशैन (Zhong Shanshan) की नेटवर्थ में इस साल 1.41 करोड़ रुपये की मामूली गिरावट आई है। अडानी 24 जनवरी को तीसरे नंबर पर थे लेकिन अब वह 24वें नंबर पर खिसक चुके हैं। दुनिया के टॉप 100 रईसों की लिस्ट देखें तो इस साल केवल छह अमीरों की नेटवर्थ में गिरावट आई है। उनमें से पांच एशिया के हैं।

कौन हैं कमाई में नंबर वन


इस साल सबसे ज्यादा कमाई के मामले में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) पहले नंबर पर हैं। डेढ़ महीने में उनकी नेटवर्थ में 49.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। मंगलवार को उनकी नेटवर्थ में 9.28 अरब डॉलर की तेजी आई। मस्क एक बार फिर दुनिया के नंबर वन रईस बनने की तरफ बढ़ रहे हैं। अभी फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट 190 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 28.4 अरब डॉलर की तेजी आई है। मेटा इंक (Meta Inc) के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की नेटवर्थ में पिछले साल काफी गिरावट आई थी लेकिन इस साल इसमें 21 अरब डॉलर की तेजी आई है। वह 66.6 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें नंबर पर पहुंच चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.