19 महीने में अक्टूबर में सबसे कम रही थोक महंगाई दर,खाने-पीने के सामान के भाव में गिरावट

Updated on 15-11-2022 05:49 PM

नईदिल्ली
 देश के लोगों के लिए महंगाई के मोर्चे पर एक राहत भरी खबर है। पिछले महीने थोक महंगाई दर में गिरावट दिखी है। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर महीने में होलसेल प्राइस-बेस्ड इन्फ्लेशन (WPI) यानी थोक महंगाई दर घटकर सिंगल डिजिट में (8.39 फीसदी) आ गई है। यह बीते 19 महीने का सबसे निचला स्‍तर है। मोटे तौर पर ईंधन और मैन्‍युफैक्‍चर्ड गुड्स के दाम घटने से होलसेल महंगाई नीचे आई है। साथ ही खाने-पीने की चीजों की होल सेल कीमतों में भी गिरावट हुई है। अक्टूबर में खाद्य वस्तुओं की महंगाई 8.33 फीसदी रही, जो सितंबर, 2022 में 11.03 फीसदी थी। इसका असर खुदरा बाजार पर भी पड़ना स्वाभाविक है। अगर यही ट्रेंड रहा तो इस महीने भी लोगों को राहत मिलेगी और कम से कम बढ़ती कीमतों पर लगाम लगी रहेगी।

काफी दिनों बाद नीचे आया WPI

आपको बता दें कि लंबे समय बाद WPI सिंगल डिजिट में आया है। 19 महीने में यह पहली बार हुआ कि होलसेल इनफ्लेशन दर सिंगल डिजिट में आई है। इससे पहले सितंबर में यह 10.70 फीसदी पर थी। अगस्त में यह 12.41 फीसदी और जुलाई में 13.93 फीसदी पर थी। पिछले साल अक्टूबर 2021 में WPI 13.83 फीसदी रही थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि खनिज तेल, बेस मेटल, फ्रैबिकेटेड मेटल प्रोडक्‍ट, अन्य नॉन-मेटल मिनरल प्रोडक्‍ट और मिनरल के दाम घटने से अक्टूबर, 2022 में थोक मुद्रास्फीति घटी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.