अरबपति भारतीय आखिर क्यों होते जा रहे हैं कंजूस? आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे आप

Updated on 03-03-2023 09:25 PM
नई दिल्ली: देश में महंगाई बढ़ने के साथ अरबपतियों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। देश में अमीरों (Indian Billionaire) की नेटवर्थ में भी इजाफा हुआ है। दासरा ऐंड बेन ऐंड कंपनी की इंडिया फिलैंथ्रॉपी रिपोर्ट 2023 (India Philanthropy Report) के मुताबिक, मार्च 2022 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष (Financial Year) में भारत के सबसे अमीर लोगों की नेटवर्थ में 9 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है, लेकिन इसी समय के दौरान सामाजिक क्षेत्रों (Social Sector) में उनका योगदान 5 फीसदी तक कम हो गया है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत के अल्ट्रा-हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (UHNI), जिनके पास 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेटवर्थ है वित्त वर्ष 2021 में 11,811 करोड़ रुपये से 2022 में 4,230 करोड़ रुपये की अपनी चैरिटेबल इनकम को कम कर दिया। अजीम प्रेमजी के अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की बात करें तो विप्रो के शेयर बायबैक की वजह से उनका व्यक्तिगत दान 9,000 करोड़ रुपये कम हो गया।

दान देने में हट रहे पीछे


रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका, ब्रिटेन और चीन जैसे देशों के अमीर लोगों की तुलना में सुपर रिच भारतीय (Indian Billionaire) कम दान देते हैं। भारतीय UHNI सभी धन स्तरों में काफी कम दान करते हैं। इधर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के प्रतिशत के रूप में भारत का सामाजिक क्षेत्र खर्च वित्त वर्ष 2021 में 8.6% से बढ़कर वित्त वर्ष 2022 में 9.6% हो गया है। यह सार्वजनिक खर्च में 35% के इजाफे की वजह से हुआ है। इस बढ़ोतरी के बावजूद, भारत साल 2030 तक संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने के लिए जरूरी कुल वार्षिक धन के नीति आयोग के अनुमान (जीडीपी का 13%) से बहुत कम है।

इन क्षेत्रों में कम हुआ योगदान


पिछले तीन वर्षों के क्षेत्रीय आंकड़ों के मुताबिक, अजीम प्रेमजी ने वित्त वर्ष 2020 और वित्त वर्ष 2021 में शिक्षा के लिए लगभग 16,000 करोड़ रुपये दिए हैं। वित्त वर्ष 2022 में भी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा का योगदान कुल दान का 58% था, जबकि कला, संस्कृति और विरासत, ग्रामीण विकास (Heritage & Rural Development) जैसे क्षेत्रों में योगदान गिरा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.