भारत से पैसा निकाल चीन-यूरोप में क्यों लगा रहे विदेशी निवेशक? ऐसे तो टूट जाएगा शेयर बाजार!

Updated on 08-01-2023 06:34 PM
नई दिल्ली : एफपीआई (FPI) भारतीय बाजार में लगातार बिकवाल बने हुए हैं। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने लगातार 11 दिनों तक बाजार में बिकवाली की है। इस तरह एफपीआई 11 दिनों में कुल 14,300 करोड़ रुपये की बिकवाली कर चुके हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि एफपीआई निकाले गए पैसे को चीन और यूरोप जैसे पिछले साल के अंडरपरफॉर्मर्स में निवेश कर रहे हैं। ये पहले अंडरफरफॉर्म रहे बाजार अब अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। इस तरह एफआईआई भारत जैसे ओवरवैल्यूड बाजारों में बिकवाली करके कम वैल्यूएशन वाले मार्केट्स में निवेश कर रहे हैं।

कमजोर हो सकता है शेयर बाजार


नियर टर्म एफपीआई एक्टिविटी में यह एक महत्वपूर्ण ट्रेंड है। यह सिलसिला जारी रहा तो भारतीय बाजार (Indian Stock Market) और कमजोर हो सकता है। हालांकि, बिक्री अंधाधुंध नहीं होगी। दिसंबर 2022 में एफपीआई ने कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी और फाइनेंशियल सर्विसेज में खरीदारी की थी। बिक्री मुख्य रूप से आईटी सेक्टर में थी।

मुनाफावसूली कर रहे एफपीआई


एफआईआई उन शेयरों को बेचेंगे जिनमें वे मुनाफे पर बैठे हैं। जैसे बैंकिंग सेगमेंट। यह सेगमेंट मजबूत बना हुआ है। पिछले साल भी एफआईआई द्वारा बैंकों में बिकवाली घरेलू निवेशकों के लिए अवसर साबित हुई थी। वैश्विक स्तर पर अच्छी आर्थिक खबरों के घरेलू बाजारों के लिए बुरी खबर बनने की घटना निकट भविष्य में जारी रह सकती है। यूएस के लेटेस्ट डेटा से पता चलता है कि रोजगार सृजन बढ़ रहा है और बेरोजगारी के दावों में कमी आ रही है।

कितना रहा है एफपीआई निवेश

बीती तिमाही के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का 48,570 करोड़ रुपये का शुद्ध इनफ्लो देखने को मिलाा था। इससे पहले एफपीआई की हिस्सेदारी 30 सितंबर, 2022 को 10 साल के निचले स्तर 19.03 फीसदी पर आ गई थी। यह 30 जून, 2022 को 19.20 फीसदी से 0.17 फीसदी कम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.