2 हजार के नोट को लेकर आखिर क्यों डरे-डरे से हैं प्राइवेट बैंक, इस तरह से बदल रहे नोट

Updated on 27-05-2023 07:30 PM
नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSB) में दो हजार रुपये का नोट बदलने वालों की भीड़ ज्यादा देखी जा रही है। इसकी वजह निजी बैंक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्राइवेट बैंक दो हजार रुपये का नोट बदलने में अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। निजी बैंकों में ज्यादातर पहचान के प्रमाण पर जोर दे रहे हैं। कई जगह लोगों को जमा पर्ची भी देनी पड़ रही है। इसमें नोट जमा करने वालों को नोटों की क्रम संख्या भरनी पड़ रही है। ऐसे में सरकारी बैंकों में नोट बदलने वालों की भीड़ बढ़ गई है। बता दें कि बीते दिनों आरबीआई ने कहा कि अब 2,000 रुपये के बैंक नोट (2,000 Rupee Note) सर्कुलेशन से बाहर हो गए हैं। ऐसे में जिनके पास भी दो हजार रुपये के नोट हैं वो बैंकों में जाकर बदलवा सकते हैं। हालांकि यह लीगल टेंडर बना रहेगा। 23 मई से बैंकों में नोट बदली शुरु हो गई है। इन नोटों को आप 30 सितंबर तक बदलवा सकेंगे। तब तक आप इन नोटों से मार्केट में खरीद-फरोख्त कर सकते हैं।

बैंक में लग रही लाइन

कई बैंकों में नोट बदलने और जमा करने वालों की लाइन देखी जा रही है। एसबीआई के एक शाखा प्रबंधक के मुताबिक, उन्हें लोगों से पहचान का प्रमाण नहीं मांगने के लिए कहा गया है। कई लोग दिन में एक से ज्यादा बार नोट बदलवाने के लिए बैंक पहुंच रहे हैं। बता दें कि देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने 20 मई को अपनी शाखाओं से नोट बदलने के लिए आने वाले लोगों से जमा पर्ची और पहचान पत्र लेने को कहा था, लेकिन एक दिन बाद अपने निर्देश को पलट दिया था।

निजी बैंक नहीं बदल रहे नोट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई ग्राहकों ने शिकायत की थी कि कुछ निजी बैंकों की ब्रांच गैर-ग्राहकों को नोट बदलने के लिए मना कर रही हैं। एक मामले में, एक निजी बैंक ने खाताधारक की उपस्थिति के बिना बैंक खाते में जमा करने के लिए 2,000 रुपये के नोट लेने से मना कर दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिखित में कोई स्पष्ट निर्देश नहीं होने के कारण शाखा प्रबंधक दबाव में हैं। कुछ प्रबंधकों ने कहा कि उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश मिले हैं कि वे ग्राहकों को करेंसी नोट बदलने के बजाय जमा करने के लिए मनाएं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.