मिर्जापुर के 'अंबानी' से क्‍यों खौफ में पड़ोसी आंधी-तूफान आने पर अपना घर छोड़ भाग खड़े होते हैं

Updated on 29-07-2023 01:50 PM
मिर्जापुर: उत्‍तर प्रदेश के मिर्जापुर से अनोखा मामला सामने आया है। यहां के गांव श्रुतिहार में रहने वाले एक शख्‍स सियाराम पटेल दवाओं का कारोबार करते हैं। एक दिन उनके ऊपर सुर्खियों में छाने का खुमार छा गया। बस फिर क्‍या था। उन्‍होंने अपने पुश्‍तैनी मकान को 14 मंजिले महल में तब्‍दील कर दिया। इस मकान की डिजाइन कुछ वैसी ही है जैसी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की है। बगैर मानकों के बने इस मकान के आसपास जिन लोगों का घर है, वे हमेशा डरे हुए रहते हैं। जब भी गांव में तेज आंधी आती है तो वे अपना घर छोड़कर कहीं दूर भाग जाते हैं। ऐसा इसलिए कि कहीं 14 मंजिला यह मकान ताश के पत्‍तों की तरह ढह न जाए। इतना ही नहीं, सड़क पर आते-जाते राहगीर भी गांव में ऊंची इमारत को देखते हुए कई बार दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। कभी उनकी साइकिल दीवार से भिड़ जाती है तो कभी किसी गांव वाले से टकरा जाते हैं।

गांव में रहने वाले सियाराम पटेल के पड़ोसी रामेश्वर गोंड ने बताया कि राजाओं की तरह चर्चित होने के लिए सियाराम ने किलेनुमा भवन बनाया था। वह इसे और ऊंचा बना रहे थे, लेकिन हम लोगों ने शिकायत की, जिसके बाद प्रशासन ने निर्माण रुकवा दिया। गौरतलब है कि सियाराम पटेल ने कुछ सालों पहले ही गांव छोड़ दिया था। वह अब पड़ोसी जिले सोनभद्र में रहते हैं। उन्‍होंने चार शादियां की हैं। उनके छह बच्‍चे भी हैं। तीसरी शादी से हुई उनकी एक बेटी ने पटेल पर भरण पोषण भत्‍ता न देने का आरोप लगाया है। इसके बाद एसडीएम के आदेश से यह मकान सील कर दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.