स्ट्रगलिंग एक्टर की तरह क्यों कर रहे हो?- यूजर ने की बेइज्जती तो धर्मेंद्र ने दिया करारा जवाब

Updated on 16-02-2023 07:28 PM
एक्टर धर्मेंद्र ने जब हाल ही आने वाली वेब सीरीज 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया, तो एक यूजर ने उन्हें ट्रोल कर दिया। इस पर धर्मेंद्र ने ऐसा जवाब दिया कि यूजर की बोलती ही बंद हो गई। इस नई वेब सीरीज में धर्मेंद्र, सूफी संत शेख सलीम चिश्ती का रोल प्ले करते नजर आएंगे। धर्मेंद्र ने जिस तरह से यह अनाउंसमेंट की, वह एक यूजर को पसंद नहीं आई।
धर्मेंद्र ने Taj: Divided By Blood से अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था, 'दोस्तों, मैं फिल्म 'ताज' में शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभा रहा हूं। यह एक छोटा सा लेकिन बेहद अहम रोल है। मुझे आप सभी की शुभकामनाएं चाहिए।'

स्ट्रगलिंग एक्टर की तरह बर्ताव क्यों?

इस ट्वीट को देख एक यूजर ने लिखा, 'यह एक स्ट्रगलिंग एक्टर की तरह बर्ताव क्यों कर रहे हैं?' यूजर के इस ट्वीट को देख धर्मेंद्र खुद को रोक नहीं पाए और जवाब दिया, 'वैष्णव, जिंदगी एक बहुत ही खूबसूरत स्ट्रगल है। तुम, मैं और हर कोई स्ट्रगल ही कर रहा है। आराम करने का मतलब तुम्हारे प्यार सपनों का अंत है। तुम्हारी खूबसूरत जर्नी का अंत है।'

फैन्स ने यूजर को लपेटा, की धर्मेंद्र की तारीफ

धर्मेंद्र के इस जवाब से यूजर ने तो चुप्पी साध ली, लेकिन एक्टर के फैन्स ने उसे आड़े हाथों ले लिया और तगड़ी क्लास लगा दी। फैन्स ने धर्मेंद्र की बेइज्जती करने के लिए उस यूजर को खूब फटकारा। वहीं उन्होंने धर्मेंद्र की तारीफ की कि कितने प्यार से उन्होंने उस यूजर को जवाब देकर चुप करवा दिया। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह ट्विटर अकसर ही फैन्स के साथ गपशप करते रहते हैं और उनके ट्वीट्स के जवाब भी देते हैं। कई बार वह अपनी जिंदगी और फिल्मों से जुड़े मजेदार किस्से भी शेयर करते हैं।

Taj: Divided By Blood में ये स्टार्स आएंगे नजर

धर्मेंद्र की वेब सीरीज 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' की बात करें तो इसमें अदिति राव हैदरी अनारकली के रोल में और आसिम गुलाटी, प्रिंस सलीम के रोल में दिखाई देंगे। वहीं ताहा शाह प्रिंस मुराद और संध्या मृदुल रानी जोधा बाई के रोल में नजर आएंगी। इस वेब सीरीज में राहुल बोस भी हैं, जो मिर्जा हकीम के रोल में दिखाई देंगे। Taj: Divided by Blood को Ronald Scalpello डायरेक्ट कर रहे हैं। इस वेब सीरीज के अलावा धर्मेंद्र फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। करण जौहर की यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.