ऑस्ट्रेलिया के हैरिस पार्क का नाम लिटिल इंडिया क्यों हो रहा है, आंकड़ों में छिपा है नाम बदलने का गणित

Updated on 22-05-2023 09:11 PM
केनबरा: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हैरिस पार्क की सड़कें उत्साह से भरी हुई हैं। चारों और केसरिया, सफेद और हरे रंग की सजावट नजर आ रही है। दरअसल, यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत की तैयारियां की जा रही है। पीएम मोदी लगभग 10 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं। पीएम मोदी मंगलवार को सिडनी के पश्चिम में बसे हैरिस पार्क का नाम बदलकर लिटिल इंडिया करेंगे। लिटिल इंडिया हैरिस पार्क बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय देशवाल ने कहा कि तीन सड़कों को सामूहिक रूप से 'लिटिल इंडिया' के रूप में जाना जाएगा। लिटिल इंडिया नाम अभी तक आधिकारिक नहीं है लेकिन सिटी काउंसलर पॉल नोएक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह इस साल के अंत तक हो जाएगा।

हैरिस पार्क का नाम लिटिल इंडिया क्यों हो रहा


2021 की जनगणना के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया में 600000 से अधिक लोग भारत में पैदा हुए थे। इसमें हैरिस पार्क के 45 प्रतिशत निवासी शामिल हैं, जो लगभग 5,000 लोगों का घर है। हैरिस पार्क में लगभग हर दूसरा आदमी भारतीय है या फिर भारत से जुड़ा हुआ है। हैरिस पार्क के 15 फीसदी निवासी गुजराती बोलते हैं। 11 फीसदी ऐसे लोग हैं, जिनकी मातृभाषा हिंदी है। 5 फीसदी लोग पंजाबी भी बोलते हैं। इसके अलावा तेलगू और तमिल भाषा बोलने वाले लोगों की संख्या भी अच्छी-खासी है। यही कारण है कि हैरिस पार्क का नाम बदलकर लिटिल इंडिया किया जा रहा है।

हैरिस पार्क पहले से है लिटिल इंडिया


ऑस्ट्रेलिया के एसबीएस न्यूज से बात करते हुए 30 साल पहले पंजाब से गए गुरमीत तुली ने कहा कि यह पूरा इलाका पहले से ही लिटिल इंडिया है। यहां भारतीय रेस्टोरेंट, ग्रॉसरी स्टोर, कपड़ों, ज्वेलरी की दुकानें भारतीय लोगों की है। नाम में आधिकारिक परिवर्तन इस इलाके में व्यापार को बढ़ावा देगा। गुरमीत खुद इस इलाके में ज्वेलरी स्टोर के मालिक है। वे लिटिल इंडिया ऑस्ट्रेलिया नाम के एक एनजीओ के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो हैरिस पार्क में 'लिटिल इंडिया' ही कहूंगा क्योंकि यहां 90 फीसदी कारोबारी भारतीय मूल के हैं। तो जाहिर है कि वे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच घनिष्ठ संबंध देख रहे हैं। हम इसे एक सांस्कृतिक परिसर के रूप में विकसित करने के मामले में बहुत भाग्यशाली होंगे।

पीएम मोदी के दौरे से पहले हैरिस पार्क में बढ़ी भीड़


हैरिस पार्क के चटकाज इंडियन रेस्तरां के सह-संस्थापक सूरज पंचाल ने पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले उनके परंदीदा व्यंजनों में एस को मेन्यू में भी शामिल किया है। मोदी के हैरिस पार्क के कार्यक्रम की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके बावजूद देश और विदेशों से लोगों के हैरिस पार्क पहुंचने का सिलसिला जारी है। लोग बड़ी संख्या में हैरिस पार्क का रिजर्वेशन करा रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे ऑस्ट्रेलिया में मोदी लहर करार दिया है। उन्होंने कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं। अगर पीएम मोदी हैरिस पार्क आते हैं तो यहां के व्यवसायों के लिए एक बड़ा बढ़ावा होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधारों का भारत समेत G4 के सभी सदस्यों ने समर्थन किया है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान G4…
 24 September 2026
वॉशिंगटन: भारत 'मिडिल पावर्स' (मध्यम दर्जे की ताकतों) के एक नए मल्टीलेटरल (बहुपक्षीय) ग्रुप में शामिल हुआ है। यह ग्रुप पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज्म (P4M) है। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने मक्का समझौते के जरिए सऊदी अरब और तुर्की के साथ रक्षा संबंध मजबूत किए हैं। साथ ही खाड़ी देशों की सुरक्षा में बड़ी भूमिका निभाने की उसकी…
 24 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भारत के दोस्त ने साइप्रस ने तुर्की को करारा जवाब दिया है। तुर्की के राष्ट्रपति ने निकोस क्रिस्टोलाइट्स ने महासभा को संबोधित…
 24 September 2026
तेहरान: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की न्यूयॉर्क में ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ सीधी बातचीत पर तेहरान में कट्टरपंथी भड़क गए हैं। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड…
 24 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर दुनिया के सामने सिंधु जल संधि (IWT) का मामला उठाया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने OIC (ऑर्गनाइजेशन ऑफ…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
Advt.