आखिर क्यों रोहित शर्मा-शुभमन गिल समेत किसी का नहीं हुआ ब्रॉन्को टेस्ट? परदे के पीछे का खुल गया बड़ा राज

Updated on 03-09-2025 06:10 PM
नई दिल्ली: बेंगलुरु में भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ियों का भी फिटनेस टेस्ट किया गया है। हालांकि, हाल ही में आए ब्रॉन्को टेस्ट का फिटनेस टेस्ट के दौरान कथित तौर पर इस्तेमाल नहीं किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ियों को मौजूदा सिस्टम के तहत की अपनी फिटनेस साबित करनी थी। इसका मतलब है कि ब्रॉन्को टेस्ट का इस्तेमाल नहीं किया गया।

सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'ब्रॉन्को टेस्ट दुबई में हो सकता है जब पूरा स्क्वाड एशिया कप के लिए एक साथ होगा। टीम आज देर रात से रवाना होना शुरू होगी और अपना पहला सेशन 5 सितंबर को आईसीसी अकेडमी में करेगी। तो अगर मैनेजमेंट चाहेगा ब्रॉन्को टेस्ट करना तो वो दुबई में हो सकता है।'

9 सितंबर से शुरू होगा एशिया कप

9 सितंबर से अफगानिस्तान और हांगकांग के मुकाबले के साथ एशिया कप 2025 का आगाज होगा। 2026 टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। बता दें कि भारतीय टीम 10 सितंबर को अपने अभियान का आगाज यूएई के खिलाफ खेलकर करेगी। वहीं भारत अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को दुबई में खेलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2026
जापान के नागोया स्थित आइची प्रेफेक्चरल मार्शल आर्ट्स हॉल में जब भारत का तिरंगा फहराया गया, तो पोडियम पर खड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी की आंखों में खुशी के साथ-साथ बीते…
 24 September 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों का रिश्ता हमेशा चर्चा में रहता है। खासकर जब बात कप्तान और कोच की हो, तो लोगों की नजरें इस…
 24 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स 2026 में जापान की टीम को अपने पहले मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही जापान के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: जब जापान के नागोया में मेंस डबल स्कल्स रोइंग का फाइनल मुकाबला खत्म हुआ और भारत का तिरंगा आसमान में लहराया, तो 2,000 मीटर के वाटर कोर्स पर…
 24 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल में कहा कि कई बार खिलाड़ियों को लंबे…
 24 September 2026
नई दिल्ली: 27 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली भारत बनाम वेस्टइंडीज व्हाइट-बॉल सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम का जमावड़ा तिरुवनंतपुरम में शुरू हो चुका है। 27 साल के…
 24 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा इस सीरीज में कई…
 23 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में देश के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। ऐसे में तमिलनाडु…
 23 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स पर एक बार फिर फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है। टीम के एक खिलाड़ी पर आईपीएल 2025 के दौरान प्लेइंग 11 और अन्य जानकारियां…
Advt.